निकाय चुनावों का रास्ता कल होगा साफ, OBC आयोग देगा रिपोर्ट

- कल OBC आयोग की ओर से राज्य सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

– OBC आयोग की सिफारिश के आधार पर तय होगा पंचायत निकाय में आरक्षण 

जयपुरः OBC आयोग की सिफारिश के आधार पर पंचायत निकाय में आरक्षण तय होगा. कल OBC आयोग की ओर से राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी. आयोग अध्यक्ष मदनलाल भाटी कल सर्वे के आधार पर आरक्षण रिपोर्ट देंगे.

सर्वे कार्य से पहले आयोग की ओर से प्रदेशभर में जनसुनवाई की गई. आयोग की ओर से प्रदेशभर में ओबीसी परिवारों का सर्वे किया. शहर और ग्रामीण में करीब 76 लाख ओबीसी परिवारों का डेटा एकत्रित किया. आयोग की ओर से कल रिपोर्ट सौंपने के बाद ही ओबीसी के आंकड़े सामने आएंगे. आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत और निकायों की लॉटरी निकाली जाएगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!