गणेशपाल में विघ्नहर्ता श्री गणेश को अर्पित होगा श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव का प्रथम निमंत्रण

अनन्त चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति की बैठक में निर्णय, मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को मिलेगा बढ़ावा; 5 अगस्त को गणेशपाल मंदिर में होगा पूजन एवं निमंत्रण

कोटा, 3 अगस्त | TIS मीडिया। पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक आस्था और हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश लेकर इस वर्ष कोटा में श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव पहले से अधिक भव्य और व्यापक स्वरूप में आयोजित होगा। मानव विकास भवन में आयोजित श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। समिति ने इस वर्ष बड़ी संख्या में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया।

साध्वी डॉ. हेमा सरस्वती का आह्वान— “संगठन में ही शक्ति निहित है”; रामदास जी महाराज बोले— गणेशोत्सव हिंदू एकता का महापर्व, हर घर और हर मोहल्ले तक पहुंचेगा उत्सव !

समिति की अध्यक्ष साध्वी डॉ. हेमा सरस्वती ने कहा कि भगवान श्री गणेश की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी समाजजनों से जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “संगठन में ही शक्ति निहित है।”

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर शहरभर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा गणेश मंडलों द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे सूरजपोल गेट से संत-महात्माओं के सान्निध्य में पारंपरिक पूजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा कैथूनीपोल चौराहा, सब्जी मंडी, रामपुरा बाजार और आर्य समाज रोड होते हुए बारहद्वारी पहुंचेगी, जहां रात्रि 8 बजे से गणेश विसर्जन होगा बलिता वाले रामदास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणेशोत्सव हिंदू एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी समाजजनों से इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सामाजिक समरसता का उत्सव बनाने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त (बुधवार) को गणेशपाल स्थित श्री गणेश जी महाराज मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान श्री गणेश को आगामी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सादर आमंत्रित किया जाएगा।

अवसर पर पूर्व प्रभारी रामबाबू सोनी, मनोज पुरी, नेता खंडेलवाल,हेमंत कृष्णा विजयवर्गीय, रामचरण मेहता, राधावल्लभ जी, सियाराम नागर, रौनक आनंद, शमशेर परनामी, अशोक बादल, पवन पारीक, त्रिलोक सिंह, अनिल जैन, रामचरण लोधा, अनिल तिवारी, यश खंडेलवाल, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील अजमेर, अरविंद सिसोदिया, पंकज मेहता, प्रदीप बंसल, सीताराम जांगिड़, परमानंद प्रजापति, सुनील मित्तल, गोपाल महेश्वरी, हुकम सिंह झाला, पुरुषोत्तम धारी, कृष्णपाल सिंह, अनिल राठौड़, सनी गोस्वामी, सचिन राठौर, हिम्मत सिंह, प्रणव मेहता, सतीश स्वामी, देवानंद, नरेश चौहान, योगेंद्र स्वामी, योगेश रेनवाल, शिवम कुशवाहा, राज नारायण श्रीवास्तव, संजय प्रजापति, सुरेंद्र दावर, विनोद मेहरा, संदीप भाटिया, रितेश चित्तौड़ा, राजू सुमन, अमित उराडिया सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!