10 जून: दिन जब भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की

TISMedia@कोटा. 10 जून… आज के ही दिन नसीरुद्दीन शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना… आज ही का था दिन जब वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू हुआ… आज ही के दिन मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ… आज ही के इतिहास में दर्ज है मुंबई की इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्डस में पहली टेस्ट जीत… आज के दिन 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की धोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1246 – नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना। इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।
1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।
1972 – मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1986 – भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।
2008 – 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।

READ MORE: 5 साल की मासूम ने चिलचिलाती धूप में प्यास से तड़पकर तोड़ा दम, नानी के साथ पैदल जा रही थी गांव

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1829 – ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।
1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1931 – नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934 – सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।
1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1967 – इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार कर छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इज़राइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरुशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
1971 – अमेरिका ने चीन पर लगे 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1999 – नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।
2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का स्थानीय नाम ‘शाहगौरी’ रखा।
2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
2017 – 2017 वर्ल्ड एक्सपो कज़ाखस्तान के अस्ताना में खोला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!