12 जून: दिन जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के खिलाफ सुनाया था ऐतिहासिक फैसला

TISMedia@कोटा. 12 जून… आज के दिन महात्मा गांधी की जीवनी लेखक डी.जी. तेंदुलकर का हुआ था निधन… आज के ही दिन 1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया था… आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया… आज ही का था दिन जब सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू हुई… आज ही के दिन चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन हुआ… आज ही के इतिहास में दर्ज है सायना नेहवाल की दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई औपन खिताब की जीत… और आज के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगू भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1972 – महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
2001 – सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2016 – सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
2017 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगू भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन ।

READ MORE: दिल्ली पहुंची राजस्थान की सियासी लड़ाई, देर रात सचिन पायलट की हुई प्रियंका गांधी से फोन पर बात

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और यॉर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) की जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा संबंधी कानून पारित हुआ।
1889 – उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोगों की मौत हुई।
1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1952 – तत्कालीन सोवियत रूस ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने।
1994 – दुनिया के सबसे बड़े टि्वनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!