18 जून: दिन जब हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ

TISMedia@कोटा. 18 जून… आज ही के दिन अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी के युद्ध की शुरुआत हुई… आज का ही था दिन जब फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था… आज ही के दिन 1858 में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट ब्रिटिश सेना लड़ाई के बाद मारी गई… आज के ही दिन जन्म हुआ लेखक देवकी नन्दन खत्री का… आज ही के इतिहास में दर्ज है गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहले सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत… आज ही के दिन हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ… आज का ही था दिन जब एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला… आज ही के दिन हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री नसीम बानो का निधन…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1576 – अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1758 – फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था।
1858 – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट ब्रिटिश सेना लड़ाई के बाद मारी गईं।
1861 – लेखक देवकी नन्दन खत्री का जन्म।
1946 – गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।
1956 – हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
1987 – एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला।
2002 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन।

READ MORE: CBSE ने बताया 30:30:40 फॉर्मूला से मिलेंगे 12वीं स्टूडेंट्स को मार्क्स, जानिए कब तक आ सकते है रिजल्ट

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1812 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1815 – वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।
1941 – तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1972 – ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत।
1979 – अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
2009 – नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।
2012 – सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद को सऊदी अरब का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया गया।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लागों की मौत और 60 घायल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!