19 अप्रैल: दिन जब अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ भारत का पहला उपग्रह

कोटा. 19 अप्रैल… आज ही के दिन भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में लॉन्च किया… आज ही का था दिन जब बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर किया कब्जा… आज ही के दिन कलकत्ता में हुई पहले प्रसूति अस्पताल की शुरूआत… आज के दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने… और आज ही के दिन भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला जीती…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1882 – कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरूआत।
1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
1971 – भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला जीती।
1975 – भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ. यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।

READ MORE: PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग बढ़ेगा वैक्सीन का उत्पादन, बढ़ सकती है सख्तीयां

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1770 – कैप्टन जेम्स कुक ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
1775 – अमेरिकी क्रांति की शुरुआत।
1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसाइटी का गठन हुआ।
1882 – प्रसिद्ध जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन।
1910 – हेली पुच्छल तारे को पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।
1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंडर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
1936 – फिलीस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
1972 – बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
2003 – चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2006 – प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
2007 – द विजार्ड ऑफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
2008 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!