6 जून: दिन जब जन्म हुआ सिखों के गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का

TISMedia@कोटा. 6 जून… आज ही के दिन हुआ था सिखों के गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का जन्म… आज ही का था दिन जब छत्रपति शिवाजी महाराज (शिवाजी राजे भोसले) का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ… आज ही के दिन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक सुनील दत्त का हुआ था जन्म… आज ही के इतिहास में दर्ज है बिहार में बाघमती नदी में एक ट्रेन के गिरने से करीब 800 लोगों की मौत… आज ही के दिन भारत ने बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड के साथ बैंकॉक में बिमस्टेक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया था… आज के ही दिन भारत और पाकिस्तान ईरान गैस पाइप लाइन पर सहमत हुए थे… और आज ही के दिन कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1556 – सिखों के गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का जन्म।
1674 – छत्रपति शिवाजी महाराज (शिवाजी राजे भोसले) का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1929 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक सुनील दत्त का जन्म।
1981 – बिहार में बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे क़रीब 800 लोगों की मौत हो गई।
1997 – बैंकाॅक में भारत, बंगलादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिमस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2005 – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2008 – कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।

READ MORE: World Environment Day: पीएम मोदी ने किया ई-100 पायलट परियोजना का शुभारंभ

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
1808 – नेपोलियन बोनापार्ट के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।
1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।
1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों की हत्या की।
1966 – अमेरिका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
1967 – इजरायल की सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफोंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।
1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
2004 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगल का निधन।
2007 – दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!