भरोसे में सेंध: बुजुर्गों की मदद को आई महिला ने ही साफ कर डाला घर

TISMedia@कोटा. शहर में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में इलाज के नाम पर ठगी का सामने आया है। यहां एक अनजान महिला ने पहले तो बुजुर्ग दम्पति का इलाज करवाने का झांसा देकर भरोसा जीता। महिला इलाज करवाने के लिए पहले बुजुर्ग महिला को अपने साथ ले गई। फिर बुजुर्ग महिला को चकमा देकर रास्ते में छोड़कर घर में चली गई। फिर घर में रखा सोने का मंगल सूत्र और ताबीज लेकर फरार हो गई। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में ठग महिला की तस्वीर कैद हो गई।

READ MORE: Corona Virus: देश में बीते दिन 43,393 नए पॉजिटिव मिले, 44,459 मरीजों ने दी कोरोना को मात

इलाज के बहाने ठगी
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला जैतून (70) और पति नूरुद्दीन (80) कंसुआ इलाके के रहने वाले है। लम्बे समय से पति की तबियत खराब चल रही है। एक अनजान महिला गुरुवार को घर पर आई। जिसने बीमारी से निजात पाने के लिए पास की मस्जिद में छबड़ा से आए कोई मौलवी से इलाज करवाने की बात कही। साथ ही कहा कि वो निशुल्क इलाज करते है। इलाज की बातों में फंसा कर महिला ने बुजुर्ग दम्पित को झांसे में ले लिया। फिर बुजुर्ग महिला से गहने उतार कर घर में रखकर अपने साथ चलने का कहा। उसकी बातों में आकर बुजुर्ग महिला ने गहने उतार कर घर में रख दिए। और ठग महिला के साथ मस्जिद चौराहे तक चली गई।

मस्जिद चौराहे तक पहुंचने के बाद ठग महिला ने पति को लाने का भी कहा। फिर खुद नूरुद्दीन को लेने घर चली गई और बुजुर्ग महिला को रास्ते में ही छोड़ दिया। घर जाकर ठग महिला ने नूरुद्दीन से अपने साथ चलने का कहकर चाबियां मांगी। चाबिंया लेकर घर में रखा सोने का मंगल सूत्र और ताबीज लेकर फरार हो गई। ठगी की वारदात का शाम को पता चला। जिसके बाद पीड़ित दम्पति ने उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!