आरोप : कोटा के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 2 मरीजों की मौत, जमकर मचा बवाल

कोटा. कोरोना कहर के बीच शनिवार अल सुबह शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती 2 मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। मामला बढऩे पर पुलिस की दो गाडिय़ां हॉस्पिटल पहुंची और लोगों की समझाइश कर मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार तलवंडी स्थित राधा कृष्णा हॉस्पिटल में बसंत विहार निवासी राकेश जैन (47) को 19 अप्रेल को भर्ती कराया था। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन था, जिनकी शनिवार अलसुबह मौत हो गई। परिजनों ने ऑक्सीजन खत्म होने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जबकि, अस्पताल संचालक डॉ. कमलेश अग्रवाल का कहना है कि मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है, उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक बनी हुई थी।

Read More : 24 अप्रैल: दिन जब जन्म हुआ क्रिकेट के महानायक का

आंखों के सामने टूटा 2 मरीजों का दम
मृतक राकेश जैन के भतीजे सौरभ जैन का कहना है कि वार्ड में करीब 10 मरीज भर्ती थे। देर रात 2 बजे आईसीयू में ऑक्सीजन खत्म हो गई। ऑक्सीजन के अभाव में मरीज तड़पने लगे। हमने डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। इसी बीच एक मरीज का दम टूट गया। इसके बावजूद एक घंटे तक अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं कर सका। जिसकी वजह से तड़के 3 बजे करीब एक और मरीज की मौत हो गई। दो मरीजों की मौत के बाद करीब 3.20 बजे ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। हालात यह थे कि एक सिलेंडर से 4 मरीजों को ऑक्सीजन दी गई। अस्पताल स्टाफ ऑक्सीजन आने की बात कहता रहा। फिर भी ऑक्सीजन सिलेंडर टाइम पर नहीं आए। सौरभ ने बताया कि चाचा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा था। ऑक्सीजन लेवल भी 71 चल रहा था। लेकिन, अस्पताल प्रशासन की बदइंतजामी व लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई। समय पर ऑक्सीजन मिल जाता तो स्थिति कुछ अलग होती।

Read More : दिल्ली के हालात बेकाबू, ऑक्सीजन की कमी से जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 लोगों की मौत

ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई मौत
अस्पताल में हंगामा व आरोप-प्रत्यारोप के बीच हॉस्पिटल संचालक डॉ. कमलेश अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा कि दोनों मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। अस्पताल में 7 ऑक्सीजन बेड हैं। रोज 20 ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई आ रही है। मरीज की स्थिति खराब थी, जिसकी जानकारी परिजनों को पहले ही दे दी गई थी। देर रात लोग इकट्ठा होने लगे थे, इसलिए पुलिस को सूचना दी थी।

Read More : राजस्थानः आंख खुलते ही खरीद लो शराब, नहीं तो बंद हो जाएगा ठेका…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!