1 जुलाई: दिन जब भारत में लागू हुआ वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी)

TISMedia@कोटा. 1 जुलाई… आज ही के दिन हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध… आज का ही था दिन जब सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे ने सिर्फ सिंध राज्य में और कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिन्ध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया… आज ही के दिन कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ… आज से ही हुई भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत… आज ही का था दिन जब इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया… आज के दिन बिधान चंद्र रॉय का निधन हुआ… आज ही के दिन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई… आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया… आज ही का था दिन जब भारत की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खोली गई… आज ही के दिन शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने… आज ही के इतिहास में दर्ज है भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1781 – हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।
1852 – सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिफर सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिन्ध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।
1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण, इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।
1962 – बिधान चंद्र रॉय का निधन।
1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।
1997 – भारत की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खोली गई।
2006 – शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
2017 – भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

READ MORE: गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन: भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जमकर मारपीट, गाड़ियों में की तोड़फोड़

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1960 – अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
1968 – अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 – वारसा संधि भंग की गयी।
1995 – अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।
1996 – विश्व में पहली बार आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में इच्छा मृत्यु कानून लागू।
1997 – हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।
2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!