14 मई: दिन जब पहली बार हवाई जहाज में किसी व्यक्ति ने भरी उड़ान

TISMedia@कोटा. 14 मई… आज ही के दिन जन्म हुआ शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी शम्भाजी का… आज ही के दिन भारत ने लिट्टे पर लगाया प्रतिबंध… आज ही के दिन भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का हुआ निधन… वहीं वैश्विक इतिहास में आज ही के दिन पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया… और आज ही का था दिन जब किसी व्यक्ति ने पहली बार हवाई जहाज में उड़ान भरी…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1657 – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी शम्भाजी का जन्म हुआ था।
1892 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ था।
1992 – भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया।
2010 – भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ।

READ MORE: मानवता पर भारी पड़ रही कोरोना काल में मुनाफाखोरी

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1607 – उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया।
1610 – फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुइस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे।
1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
1878 – पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया।
1879 – थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
1948 – इजरायल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1955 – सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वारसा में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।

READ MORE: UPSC 2021 Exams Postponed: कोरोना वायरस के चलते सिविल सेवा की परीक्षा स्थगित

1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111वां सदस्य बना ।
1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी ।
1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म।
1991 – दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई।
2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!