महंगाई पर संग्राम : सरकार के खिलाफ तीसरे दिन भी कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जारी

नयाखेड़ा से कलक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च

TISMedia@Kota. कृषि कानून और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांगे्रस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोटा में तीसरे दिन शनिवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को किसान संघर्ष पदयात्रा निकाली गई। 3 से 4 किलोमीटर के पैदल मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मोदी विरोधी तख्तियां और तिरंगे झंडे लिए हुए थे। नया खेड़ा से कलक्ट्रेट तक निकाले गए मार्च में नगर निगम उत्तर-दक्षिण के महापौर सहित वार्ड पार्षद भी शामिल हुए। कलक्ट्रेट पर कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Read More : पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे भाई : चलती बाइक पर कपड़े बदल बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

धारीवाल ने कहा कि पीएम मोदी के राज में आम लोग परेशान हो रहा हैं। किसान देश की आत्मा हैं। किसानों पर जबरदस्ती कृषि कानून थोपा जा रहा है। देश में मंहगाई चरम पर है। देश के आर्थिक हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार लगातार गलत फैसले लेती जा रही है। महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो कांगे्रस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। सड़क पर उतरकर गांधीवादी तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेना पड़ेगा।

Read More : लोकडाउन में चौपट हुआ व्यवसाय तो 4 लाख का लिया कर्ज, हिम्मत टूटी तो फांसी पर लटक गया युवक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!