Exclusive Video में देखिए, आखिर कौन है ‘वो’, जिसने महिला पार्षद को मारा थप्पड़

थप्पड़ प्रकरण : सदन से सड़क तक मचा बवाल

TISMedia@Kota. कोटा उत्तर नगर निगम के बजट सत्र में चले थप्पड़ ने कोटा ही नहीं सूबे का सियासी माहौल गर्मा दिया है। हर खास और आम व्यक्ति की जुबान पर फिलाहल यही मामला छाया हुआ है। ऐसे में हर कोई सिर्फ यही जानना चाहता है कि आखिर थप्पड़ मारा किसने? किसने उड़ाया लोकतंत्र का माखौल? तो हम आपको बता दें कि लोकतंत्र का मखौल उड़ाने वाले पार्षदों का यह कारनामा The Inside Stories ( #TIS_Media ) की टीम ने अपने कैमरे में Live कैद किया है। तमाम सवालों के जवाब देता पूरे थप्पड़ कांड के इस एक्सक्लूसिव वीडियो में साफ दिख रहा कि आखिर वह कौन महारथी है जिसने इतनी बड़े विवाद को जन्म दिया… देखिए, आज का सबसे बड़ा वीडियो और जानिए क्या रहा पूरा घटनाक्रम।

Watch Video :  #Kota_North_Municipal_Corporation पार्षद संतोष बैरवा को किसने मारा थप्पड़, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

यूं शुरू हुआ हंगामा

बैठक में पार्षद राकेश पुटरा ने वार्डों में कांग्रेसियों के ही काम किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूडीएच मंत्री ने कहा था, बिना भेदभाव के वार्डों में कार्य कराए जाएंगे, लेकिन वे तीन माह में ही बदल गए। इस पर उप महापौर सोनू कुरैशी और अन्य पार्षद खड़े होकर जवाब देने लगे तो विपक्ष के पार्षद अपना स्थान छोड़कर महापौर के सामने खड़े होकर हंगामा करने लगे। महापौर मंजू मेहरा ने उन्हें समझाकर वापस बिठाया। इसके बाद बैठक फिर शुरू हुई और कुछ देर बाद फिर हंगामा हो गया।

VIDEO थप्पड़ किसने मारा?: बजट बैठक में जमकर हुई हाथापाई, महिला पार्षद को मारे थप्पड़

 

…और भिड़ गए कांग्रेस-भाजपा पार्षद
बजट बैठक में हुए हंगामा के बीच पार्षद पुटरा और भाजपा पार्षद फिर से महापौर के सामने गैलरी में आ गए और दूसरी ओर कांग्रेस पार्षद भी सामने आ गए। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा करते-करते हाथापाई पर उतर आए। एक दूसरे के लिए अभद्र शब्द बोलने लगे। इसी बीच कांग्रेस की महिला पार्षद ने भाजपा पार्षद संतोष बैरवा को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया। तब मुश्किल से बीच बचाव हुआ। इसके बाद संतोष बैरवा भड़क गई और उन्होंने पास में रखे गमले से पौधा उखाड़कर कांग्रेस पार्षदों की ओर फेंका। दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच अन्य पार्षदों ने फिर से बीच-बचाव किया। इसके बाद भाजपा पार्षद कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए।

Read More : कोटा में दिनदहाड़े फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार युवक को मारी गोली

धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी जमना बाई

बैठक खत्म होने पर पार्षद जमनाबाई बाहर जाने लगी तो अचानक जमीन पर गिर पड़ी। उन्होंने कहा, उनके सिर में चोट आई है, यह चोट पौधे से लगी जो पार्षद संतोष बैरवा ने फेंका था। हालांकि उनके सिर पर चोट का कोई निशान नजर नहीं आया। वहीं, भाजपा पार्षद संतोष बैरवा ने कांग्रेस पार्षद हेमलता पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। जबकि, हेमलता ने कहा, उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा।

Read More : Kota में पेट्रोल पंप पर लूट : बंदूक तान 4 लोगों को बनाया बंधक, 1 लाख से ज्यादा लूटे

पार्षद बैरवा ने आईजी को दिया परिवाद
उत्तर नगर निगम की बजट बैठक में हुए हंगामा हाथापाई मामले में भाजपा पार्षदों ने शहर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक रवि दत्त गौड को परिवाद दिया है। जिसमें पार्षद संतोष बैरवा ने आरोप लगाया कि सदन में सत्तापक्ष के पार्षदों ने मुझे जाति सूचक शब्द से अपमानित किया। मेरे साथ दुव्र्यवहार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!