कोटा में सेक्स रैकेट का भाण्डाफोड: लैंडमार्क सिटी के स्पा में चल रहा था देह व्यापार

– पांच लड़कियां सहित एक दलाल गिरफ्तार

कोटा. शहर में स्पा के नाम पर कई महीनों से चल रहा देहव्यापार का पुलिस ( police ) ने गुरुवार देर रात दबिश देकर भांडाफोड़ कर दिया। हालांकि सेक्स रैकेट का खुलासा शुक्रवार दोपहर को किया। स्पा सेंटर में राजस्थान से बाहर की लड़कियां मिली हैं। यह गोरखधंधा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी में स्थित स्पा में चल रहा था। पुलिस ने पांच लड़कियों सहित एक दलाल को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं, कुछ नकदी भी जब्त की गई है।

Read More: सावधान : पैसे उधार देने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो आप भी बन सकते हैं बंधक

पुलिस उपाधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि लैंडमार्क सिटी में लंबे समय से कैंडल लाइट नाम से स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यहां देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने सत्यापन करवाया। जिसमें मामला सही पाए जाने पर गुरुवार रात बोगस ग्राहक स्पा में भेजा। जहां देह व्यापार चलने की पुष्टि होने के बाद कुन्हाड़ी पुलिस ने दबिश दी। स्पा सेंटर में पांच लड़कियां व एक दलाल को गिरफ्तार किया ।

Read More: खौफनाक मंजर : जयपुर की सड़क पर दौड़ी मौत फिर बनी आग का गोला

बाहर की हैं लड़कियां
पुलिस उपाधीक्षक हिंगड़ ने बताया कि स्पा सेंटर में मिली 5 लड़कियों में से 4 वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की हैं। जबकि एक कोटा की है और दलाल विजय गुलाब बाड़ी कोटा निवासी है।

Read More: घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत से राहगीरों का कांपा कलेजा

युवतियां डेढ़ साल से कर रही थी स्पा में काम

रेड के दौरान पकड़ी गई युवतियां डेढ़ साल से कोटा शहर के विभिन्न स्पा सेंटर में काम रही थीं। इनमें से एक लड़की ने तो खुद का भी स्पा चला रखा है। यह पांचों लड़कियां विज्ञान नगर में किराए के मकान में एक साथ रहती है। रेड के दौरान स्पा में कुछ राशि भी मिली है। जिसे जब्त कर ली गई है। मामले की जांच आरपीएस प्रो. शंकरलाल कर रहे हैं। कुन्हाड़ी पुलिस सेक्स रैकेट से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ में जुटी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!