6 साल से मायके में रह रही विवाहिता ने नींद की गोलियां खाकर दी जान

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप

TISMedia@Kota.  बोरखेड़ा इलाके में एक विवाहिता ने नींद की गोलियां खा ली। परिजन अचेतावस्था में एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, परिजनों ने बोरखेड़ा थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया।

Read More : जेबों से धुआं निकाल रहा पेट्रोल, रसोई में आग लगा रहा सिलेंडर

मृतका रेणु कंवर के भाई अजय सिंह ने बताया कि उसके पिता फौज से रिटायर्ड हैं। फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात हैं। दो भाई, दो बहनों में रेणु सबसे बड़ी बहन है। रेणु की शादी साल 2012 में करौली जिले में ऋषिराजपाल सिंह से हुई थी। ऋषिराजपाल दुकान लगाता है, उसने कुछ एजेंसियां ले रखी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पैसे की डिमांड करते थे, जिससे रेणु तनाव में रहती थी।

Read More : JK Lone Hospital में हंगामा : प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा

साल 2014 में रेणु ने एक बच्ची को जन्म दिया था। उसके बाद से ही ससुराल वाले रेणु को मानसिक रूप प्रताडि़त करने लगे थे। प्रताडऩा से दुखी होकर रेणु मायके में आकर रहने लगी थी। वो 6 साल से मायके में ही रह रही थी। रेणु का पति कभी-कभी फोन पर बात किया करता था। रेणु की मौत की सूचना के बाद ससुराल पक्ष से एक व्यक्ति भी कोटा नहीं आया। पीडि़त परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!