कोटा पुलिस के हत्थे चढ़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का गुर्गा

कोटा. कोटा पुलिस को शुक्रवार को अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दानिश चिकना उर्फ चिकना फंटम को नारकोटिक्स विभाग की सूचना पर पकड़ा है। साथ ही उसके पास से 1.70 ग्राम चरस भी बरामद की है। आरोपी मुंबई का हिस्ट्रीशीटर है और लंबे समय से फरार था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More : एक चिंगारी ने चंद पलों में खाक कर दी लाखों की फसल

जानकारी के अनुसार मुंबई के डोंगरी निवासी दानिश चिकना अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम गैंग का सदस्य है। वह डोंगरी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 6 हत्या के मुकदमें दर्ज हैं। मुंबई पुलिस ने दानिश पर इनाम भी घोषित किया हुआ है। वह लंबे समय से फरार था। आरोपी मुंबई में बड़े स्तर पर ड्रग्स का कारोबार करता था। जिस पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उसकी तलाश में थी। ब्यूरो लगातार उसको ट्रेक करने की कोशिश में जुटी थी। शुक्रवार को उसकी लॉकेशन कोटा में ट्रेस में हुई। इस पर ब्यूरो ने कोटा पुलिस को सूचना दी।

Read More : TIS_Filmistan: ‘RRR’ First Look, अजय देवगन की फिल्म ‘RRR’ का मोशन पोस्टर किया बर्थडे पर रिलीज

इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और हाइवे पर नाकेबंदी कर दी। तभी सामने से एक वाहन आ रहा था, संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन रोक तलाशी ली तो हिस्ट्रीशीटर दानिश हत्थे चढ़ गया। उसके पास से 170 ग्राम चरस भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि आरोपी मुंबई से काफी लंबे समय से फरार था और मुंबई पुलिस व नारकोटिक्स ब्यूरो भी उसकी तलाश में जुटी थी। ऐसे में अब मुंबई पुलिस आरोपी दानिश को प्रोडक्शन वारंट पर कोटा से ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!