मोदी सरकारः मंत्रिमंडल विस्तार में सामने आई भाजपा की दूसरी खेप

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 24 नए चेहरे, अनुभव पर भारी पड़ा जाति और क्षेत्रीय समीकरण

इनकी खुली लॉटरी 

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में बुधवार शाम को इन सांसदों को 43 सांसदों ने मंत्रिपद की शपथ लीः-

कैबिनेट मंत्री 
1- नारायण राणे
2- सर्बानंद सोनोवाल
3- डॉ विरेंद्र कुमार
4- ज्योतिरादित्य सिंधिया
5- आरसीपी सिंह
6- अश्विन वैश्नव
7- किरेन रिजिजू
8- राजकुमार सिंह
9- हरदीप सिंह पुरी
10- मनसुख मांडविया
12. भूपेंद्र यादव
13- पुरुषोत्तम रुपाला
14- जी किशन रेड्डी
15- अनुराग सिंह ठाकुर

राज्य मंत्री 
1- पंकज चौधरी
2- अनुप्रिया पटेल
3- मीनाक्षी लेखी
4- अजय भट्ट
5- शोभा करंदलाजे
6- एसपी सिंह बघेल
7- राजीव चंद्रशेखर
8- भानुप्रताप सिंह वर्मा
9- दर्शना विक्रम जरदोश
10- अन्नपूर्णा देवी
11- ए नारायण स्वामी
12- कौशल किशोर
13- बीएल वर्मा
14- अजय भट्ट
15- देवसिंह चौहान
16- भगवंत खूबा
17- कपिल पाटिल
18- प्रतिमा भौमिक
19- डॉ. सुभाष सरकार
20- भगवत कराड
21- भारती प्रवीण पवार
22- विश्वेश्वर टुडू
23- शांतनु ठाकुर
24- मुंजापारा महेंद्र भाई
25- जॉन बारला
26 डॉ एल मुरुगन
27 निसिथ प्रमाणिक
28- अजय कुमार

प्रमोशन या चुनावी संतुलन

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 24 नए मंत्री शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही सबसे अहम बात यह देखने को मिली कि पीएम मोदी ने इस विस्तार के जरिए नए दौर की भाजपा का चेहरा भी जनता के सामने रख दिया। पार्टी की यह सेकंड लाइन अनुभव, चुनावी राज्य और जातीय संतुलन को देखते हुए तय की गई है।

“अनुभव” की छुट्टी 

हालांकि नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार के पहले बड़े फेरबदल में जिन मंत्रियों की छुट्टी हुई है उनमें रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ. हर्षवर्धन, संतोष गंगवार, सदानंद गौढ़ा, देबोश्री चौधरी, रतनलाल कटारिया, संजय धोत्रे, राव साहब दानवे पाटिल, बाबुल सुप्रीयो और प्रताब सारंगी जैसे चेहरे शामिल हैं। यह सभी चेहरे भाजपा के निहायत ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता माने जाते रहे हैं। संतोष गंगवार आठवीं बार बरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं। यह अपने आप में इतिहास है कि कोई राजनेता एक ही सीट से लगातार चुना गया हो। उनकी जगह जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण बिठाने को बीएल वर्मा और अनुप्रिया पटेल जैसे कुर्मी और बरेली से संबंध रखने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। जबकि इस क्षेत्र और वर्ग में इनका जनाधार तक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!