प्रदर्शन: राजस्थान सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, निगम में पार्षदों का विरोध

बिजली कीमतों में इजाफा, बढ़ते अपराध और नई शराब नीति के खिलाफ किया

  • सप्ताह भर तक चलेगा भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन, हर जिला मुख्यालय पर होगा धरना

कोटा. गहलोत सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी एक सप्ता तक जिला और शहर में प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कोटी की देहात इकाई ने सोमवार को रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

खत्म हो लूट 
जिलाध्यक्ष मुकुट नागर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां लगी हुई थीं। जिन पर बिजली की दर कम करने, बढ़ते अपराधों की रोकथाम करने और नई शराब नीति को बदलने जैसी मांगें लिखी हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकुट नागर ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से झूठे वायदे करके सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अब कुर्सी बचाए रखने के लिए लूट की खुली छूट दे दी गई है। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है। युवा रोजगार के लिए तो महिलाएं सम्मान के लिए ठोकरें खा रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि पुलिस का अफसर खुद अपने दफ्तर में महिलाओं की इज्जत का सौदा कर रहा है।

कांग्रेस राज में हर कोई परेशान
नागर ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया हैं। प्रदेश का अन्नदाता परेशान हैं। केन्द्र से एमएसपी निर्धारित होने के बाद भी राज्य में बाजरे की खरीद नहीं की जा रही। बिजली की कीमतें बढ़ाकर लोगों की जेबें काटी जा रही हैं। शराब तस्करी को बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार नई शराब नीति लाई है। जिसका भाजपा हर स्तर पर विरोध करेगी।

Kota BJP, BJP workers Protest, Rajasthan BJP, Government of Rajasthan, Kota News, Latest News Kota, tis media, the inside stories,दुरुस्त हो सफाई व्यवस्था

वहीं दूसरी ओर कोटा दक्षिण नगर निगम के भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने रामबाबू सोनी के नेतृत्व में महापौर को ज्ञापन सौंपा। भाजपा पार्षदों ने महापौर राजीव अग्रवाल से लचर सफाई व्यवस्था सुधारने और भाजपा पार्षदों के वार्डों में सौतेला व्यवहार न करने  की मांग की।

पार्षद पति को ले जाना पड़ा मरा हुआ बछड़ा
मरे पड़े बछड़े को उठाने के लिए कोटड़ी इलाके के लोग रविवार रात 11 बजे तक नगर निगम के ठेकेदार और अफसरों की बाट जोहते रहे, लेकिन निगम में किसी ने उनकी सुनवाई तक नहीं की। आखिर में परेशान होकर पार्षद शानू कश्यप के पति खुद उसे बाइक पर उठाकर ले गए। नगर निगम में लगातार हो रही अनदेखी से नाराज भाजपा पार्षदों ने निगम उपायुक्त अशोक त्यागी का घेराव किया। त्यागी ने उन्हें दोबारा शिकायत न मिलने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद सुरेन्द्र राठौर, धीरेन्द्र चौधरी, शानू कश्यप, गिर्राज महावर, दिलीप अरोड़ा, सुदर्शन गौतम, कैलाश गौतम, हेमंत शर्मा और वेदप्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।

Kota BJP, BJP workers Protest, Rajasthan BJP, Government of Rajasthan, Kota News, Latest News Kota, tis media, the inside stories,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!