बारिश-कोहरा और सर्द हवाओं ने बरपाया कहर, ठंड से कांपी हाड़ौती

TISMedia@Kota. शहर में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के बाद सर्द हवाओं का जोर बढ़ गया। गलन से लोग रजाईयों में ही दुबके रहे। शनिवार को शहर घने कोहरे में लिपटा रहा। बारिश, कोहरा व ठंडी हवा से लोग कांप उठे। हाड़कंपाने वाली सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दी से बचने के लिए आमजन के लिए अलाव ही सहारा बने हुए हैं। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीते तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार देर रात भी बारिश हुई, जो शनिवार सुबह 8 बजे तक जारी रही। उसके बाद शहर घने कोहरे में लिपट गया। विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वाहन चालकों को सफर करने में काफी परेशानी हुई।

Read More : भाजपा ने किया अन्नदाता का अपमान : चिकन-बिरयानी खाकर मौज उड़ा रहे किसान

18.7 एमएम बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 17.6 व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर रही। बीते 24 घंटे में 18.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। 1 से9 जनवरी तक कुल 54.0 एमएम यानी 2 इंच बारिश हो चुकी है।

खेतों में भरा पानी
बारिश के कारण शहर के आसपास व ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में नमी हो रही है। इससे चना व धनिया की फसल में नुकसान होने की आशंका है।

Read More : सफल इलाज : बिना ऑपरेशन पित्ताश्य से निकाली 9 एमएम की पथरी, असहनीय दर्द से मिला छुटकारा

आगे ऐसे रहेगा मौसम

जयपुर मौसम केन्द्र निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि हाड़ौती में दो दिन और घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद भी लगातार तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!