TIS मीडिया, कोटा 5 अगस्त
सनातन परंपरा के अनुसार प्रत्येक शुभ कार्य का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति ने बुधवार को बूंदी रोड स्थित गणेशपाल मंदिर में आगामी अनंत चतुर्दशी महोत्सव का प्रथम निमंत्रण भगवान श्री गणेश को अर्पित किया। समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महोत्सव के निर्विघ्न, सफल एवं भव्य आयोजन की मंगलकामना की गई।

पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश की आरती की गई। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में संतों, समिति पदाधिकारियों और धर्मप्रेमियों ने महोत्सव की सफलता तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
समिति के नवनियुक्त सहप्रभारी रौनक आनंद ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुरूप भगवान श्री गणेश को प्रथम निमंत्रण देकर महोत्सव की औपचारिक तैयारियों का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का विराट उत्सव है। इस वर्ष महोत्सव को अधिक भव्य, व्यवस्थित और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है तथा सभी तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं।

संतों के सान्निध्य में हुई धर्मसभा गणेशपाल मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा की अध्यक्षता महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती ने की। उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी महोत्सव हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से उत्साह और श्रद्धा के साथ महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया।
समिति के प्रभारी सुमेर सिंह ने सभी संतों, समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और संतों के आशीर्वाद से इस वर्ष का महोत्सव भव्य एवं अनुकरणीय बनेगा।
बैठक में बालिता वाले रामदास जी महाराज, लटूरी वाले रामदास जी महाराज, अस्थल मठ कैथून के जगदेवदास जी महाराज, समिति के संरक्षक जटाशंकर शर्मा, गोपाल गर्ग तथा विश्व हिन्दू परिषद प्रांत सहमंत्री युद्धिष्ठर सिंह ने भी अपने विचार रखे और धार्मिक गरिमा एवं सामाजिक समरसता के साथ आयोजन संपन्न कराने पर बल दिया।
समिति का विस्तार, छह सहप्रभारियों को मिली जिम्मेदारी
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती ने समिति के विस्तार की घोषणा करते हुए सतीश स्वामी, रौनक आनंद, संदीप भाटिया, सत्यनारायण श्रीवास्तव, राजू सुमन एवं सियाराम नागर को सहप्रभारी नियुक्त किया। घोषणा के बाद उपस्थित संतों, प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी नवनियुक्त सहप्रभारियों का स्वागत किया।
रौनक आनंद ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न चरणों में बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव से जुड़ने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि संतों के आशीर्वाद, समाज के सहयोग और कार्यकर्ताओं के समर्पण से कोटा का अनंत चतुर्दशी महोत्सव 2026 भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित होगा।
Read Next
3rd November 2021
चली कहानीः बगुला भगत और केकड़ा
30th May 2021
इटली की कंपनी करेगी निर्यात गुणवत्ता के दुग्ध उत्पाद तैयार करने के लिए 165 करोड़ का निवेश, मिलेगा 5000 लोगों को रोजगार
29th July 2021
ACB RAJASTHAN: 20 लाख दो RAS Interview में मनचाहे नंबर लो, ACB फिर दबोचे 3 घूसखोर
11th September 2021
RSLDC का मैनेजर 5 लाख की घूस लेते दबोचा, IAS नीरज पवन और प्रदीप गवंडे का मोबाइल जब्त
26th October 2021
अब “BSF” पर राज्यों ने जताया एतराज, सीमा सुरक्षा पर मचाई रार
Back to top button
error: Content is protected !!