Video : कोटा में कांग्रेसियों का हाईवोल्टेज ड्रामा : मोदी सरकार के बजाए पुलिस का कर बैठे विरोध, फिर हुआ ये…

कोटा. गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में केंद्र सरकार को घेरने पहुंचे कांग्रेसी असल मुद्दे से भटक पुलिस से जा भिड़े। जहां मोदी सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता मुखर थे, अगले ही पल उनका प्रदर्शन बदलकर खाकी के खिलाफ हो गया। मोदी सरकार को कोसते-कोसते खाकी को ही कोसने लगे। गुस्सा शांत नहीं हुआ तो तंडवड़ी से विज्ञान नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर लेट गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। सड़क पर वाहनों की कतारे लग गई। मामला गर्माया तो दो थानों की पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। काफी समझाइश के बाद कांगे्रसी माने तब जाकर वाहन चालक अपनी मंजिल की ओर बढ़ सके। दरअसल हुआ यूं, रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव यश गौतम के नेतृत्व में तलवंड़ी चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे चौराहे पर जाम लग गया। वहां तैनात दो पुलिसकर्मियों रास्ता बहाल करने के लिए उन्हें हटाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और कहासुनी हो गई।

Read More : पुलिस के हत्थे चढ़े अब तक के सबसे शातिर वाहन चोर, मोबाइल-हेलमेट के दम पर उड़ाई 10 लाख की बाइक 25 बाइक

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने एक कार्यकर्ता का कॉलर पकड़ लिया था। इससे नाराज प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर लेट गए और पुलिसकर्मियों द्वारा माफी मांगने की बात पर अड़ गए। सूचना पर दो थानों के सीआई व पुलिस उपाक्षीधक जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की समझाइश कर मामला शांत करवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क जाम रही। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव यश गौतम ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तभी, पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Read More : खौफनाक मंजर : बेकाबू कार ने पहले ऑटो फिर बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा और सरकार दाम बढ़ा रही
गौतम ने कहा कि कोरोना काल में देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। वहीं, केंद्र सरकार रसोई गैस महंगी कर रही है। गैस के बढ़ते दाम आमजन की कमर तोड़ रही है। गृहणियों का बजट गड़बड़ा रहा है। मोदी सरकार को गैस के दाम कम करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!