KV Admission 2021: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू,19 अप्रेल तक करें आवेदन

Education. Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission: केंद्रीय विद्यालय कि ओऱ से कक्षा 1 में प्रवेश के लिए एडमिशन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी अधिकृत वेबसाइट पर अधिसुचना जारी कर दी है। इस के तहत कक्षा 1 में प्रवेश लेने के लिए 19 अप्रेल तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस के साथ ही संगठन ने दाखिले से संबंधित गाइडलाइन्स भी जारी की है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन शेड्यूल से संबंधित नोटिस के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए अधिकृत वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहली कक्षा में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट 23 अप्रेल को जारी कर दी जाएगी। यह लिस्ट संबंधित केंद्रीय विद्यालय स्कूल के नोटिस बोर्ड और ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी। साथ ही दुसरी लिस्ट 30 अप्रेल को और तीसरी लिस्ट 5 मई को जार की जाएगी।

READ MORE: JEE Main 2021: April / May Session का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, 4 अप्रेल तक का है मौका

ऐसे करें रजिस्टर / अप्लाई
1. केवीएस की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर जाएं।
2. होम पेज पर अनाउन्समेंट सेक्शन में के.वी.एस. ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल क्लास 1 का लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
3. केवीएस एडमिशन पोर्टल खुल जाएगा। यह पोर्टल खासकर केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 एडमिशन के लिए है। यहां आपको ‘Click here to register‘ का लिंक दिखेगा। इसे क्लिक करें।
4. नया पेज खुलेगा। यहां आपको एडमिशन और फॉर्म भरने से संबंधित दिशानिर्देश दिखेंगे। सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। निर्देश पढ़ने के बाद पेज के अंत में दिया गया बॉक्स टिक करके ‘Proceed‘ बटन पर क्लिक करें।
5. केवीएस क्लास 1 रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा। अब यहां मांगी गई जानकारियां भरें और रजिस्टर करें।
6. रजिस्टर करने के बाद आप आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

एडमिशन गाइडलाइन्स की ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

एडमिशन शेड्यूल की ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!