22 अप्रैल: जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिविल सेवा नहीं देश सेवा को चुना

कोटा. 22 अप्रैल… दिन जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से दिया इस्तीफा… आज ही के दिन नौसेना के पहले प्रमुख बने एडमिरल आर डी कटारी… आज का ही था दिन जब भारतीय कर्नाटक वायलिन वादक, गायक और संगीतकार लालगुडी जयरामन ने तोड़ा दम… आज ही के दिन पृथ्वी पर लौटा अंतरिक्ष यान टी-8… आज ही का था दिन जब जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर 170 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
2013 – भारतीय कर्नाटक वायलिन वादक, गायक और संगीतकार लालगुडी जयरामन का निधन।

READ MORE: राजस्थान: 6 जून तक स्कूलों की छुट्टी, अब कोरोना से बचाएंगे शिक्षक, मिलेगी पीएल का फायदा

विश्व इतिहास में आज का दिन
1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में तटस्थता की घोषणा की।
1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादीमीर लेनिन का जन्म।
1884 – थॉमस स्टीवंस ने दुनिया भर में पहली बाइक यात्रा शुरू की।
1898 – अमेरिकी राष्ट्रपति मैककिनले क्यूबा ने बंदरगाहों की नाकाबंदी का आदेश दिया।
1915 – जर्मनी की सेना ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान पहली बार जहरीली गैस क्लोरीन का इस्तेमाल किया।
1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1970 – प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।
1983- अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

READ MORE: दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगी दूध, सब्जी और किराने की दुकानें, बाकी बाजार “लॉकडाउन”

1992 – मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत।
1997 – पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।
2005 – बांडुंग (इंडोनेशिया) में दूसरे एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन की शुरूआत हुई।
2008 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2016 – 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!