22 जून: दिन जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की

TISMedia@कोटा. 22 जून… आज ही के दिन मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया था… आज ही का था दिन जब चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी… आज ही के दिन 1932 में जन्म हुआ हिन्दी सिनेमा के अभिनेता अमरीश पुरी का… आज के दिन प्रसिद्ध कवि जगन्नाथ दास रत्नाकर का निधन हुआ… आज ही के दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की… आज के दिन जन्म हुआ बॉलीवुड अभिनेता टॉम अल्टर का… 1994 में आज के दिन फिल्मकार, निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता एल. वी. प्रसाद का हुआ निधन… आज के ही दिन हिन्दी कवि केदारनाथ अग्रवाल का हुआ निधन… आज ही के इतिहास में दर्ज है 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण जो भारत में दिखाई दिया… और आज ही के दिन इसरो ने 20 उपग्रह प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष में रचा इतिहास…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1555 – मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
1897 –
चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
1932 –
हिन्दी सिनेमा के अभिनेता अमरीश पुरी का जन्म।
1932 – प्रसिद्ध कवि जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ का निधन।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1950 – बॉलीवुड अभिनेता टॉम अल्टर का जन्म।
1994 – फिल्मकार, निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन।
2000 – हिन्दी कवि केदारनाथ अग्रवाल का निधन।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2016 – इसरो ने 20 उपग्रह प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष में रचा इतिहास।

READ MORE: श्रद्धालुओं को करना होगा एक साल और इंतजार, कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द करने का लिया गया फैसला

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1844 – येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना।
1911 – किंक जॉर्ज पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
1944 – अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
1981 – अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
2007 – अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने दल के साथ अंतरिक्ष से धरती पर लौटीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!