3 मई: दिन जब पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई

कोटा. 3 मई… आज के ही दिन प्रदर्शित हुई पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र… आज ही का था दिन जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्थापना की फॉरवर्ड ब्लॉक की… आज ही के दिन जन्म हुआ भारत के राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का… आज के ही दिन दम तोड़ा भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन ने… आज ही के दिन देश में पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ… और आज ही के दिन टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1896 – भारत के राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1939 – नेताजी सुभाष बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1969 – भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
1981 भारतीय सिने अभिनेत्री नरगिस का निधन।
1989 देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।
2006 – पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
2020 – देश में कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 1,306 हुई, कुल मामले बढ़कर 40 हजार के पार।

READ MORE: Covid-19: एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ, मिले 3.92 लाख नए पॉजिटिव

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 – स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1764 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।
1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी प्रारंभ हुई।
1837 – यूनान में एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वार्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।

READ MORE: सरकार बहादुर! सांस लेने में दिक्कत है तो क्या ‘गर्व’ से सीना फुलाकर काम चलाएं

1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002 – अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2013 – चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।
2016 – कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!