5 जून: दिन जब भारतीय सेना ने अंजाम दिया ऑपरेशन ब्लू-स्टार को

TISMedia@कोटा. 5 जून… आज ही के दिन मुगल शासक औरंगजेब ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली की गद्दी संभाली… आज ही का था दिन जब मुंबई में तुफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई… आज के ही दिन भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का हुआ था जन्म… और आज ही के दिन पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मन्दिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को दिया था अंजाम…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1659 –
मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1882 – मुंबई में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत।
1961 – भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म।
1984 – पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मन्दिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।

READ MORE: एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुंह बोले साले से लूटे 35 लाख रुपए, खुद को बताता था एयरफोर्स का ग्रुप कैप्टन

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1806 – लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।
1823 – सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।
1827 – ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत।
1910 – अमेरिका के प्रसिद्ध लेखक ओ. हेनरी का निधन।
1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया।
1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी और रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1969 – अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ।
1972 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1988 – पहला राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस आयोजित किया गया।
1990 – सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000 – पहली सबसे छोटी फिल्म ‘405 द मूवी’ को इंटरनेट पर जारी किया गया।
2013 – नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!