9 अप्रैल: ना’पाक’ पड़ोसी ने आज ही किया था दग्गा

कोटा. 9 अप्रैल… आज ही का था दिन जब 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच कच्छ के रण में छिड़ा था युद्ध… दिन जब अन्ना हजारे ने समाप्त किया अपना अनशन… दिन जब मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिंदू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया… आज ही के दिन पहली बार रिकॉर्ड की गई थी मनुष्य की आवाज…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन।
1893 – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म।
1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म।
1965 – कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।
2004 – पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2011 – सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज रिकार्ड की गई ।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्ससांसद, ‘ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म की प्रदर्शित।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
2001 – अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया और वह उस समय दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।
2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भाग लेने की छूट मिली।
2003 – इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।
2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2010 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।
2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!