9 जुलाई: बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना का दिन

TISMedia@कोटा. 9 जुलाई… आज ही का था दिन जब बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई… आज के दिन जन्म हुआ भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का… आज ही के दिन अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ… आज ही के इतिहास में दर्ज है देश में पहली पंचतवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया जाना… आज के दिन 1969 में वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया, 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1875 – बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।
1925 – भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म।
1938 – अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
1951 – देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया।
1969 – वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

READ MORE: सड़क किनारे टपरी में घुसा डंपर: पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत, दो बच्चे बाल-बाल बचे

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1816 – अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1819 – सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म।
1973 – ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
1982 – तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2002 – ‘आर्गेनाइजेशन ऑफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
2004 – एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
2011 – सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!