MBS अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में फिर हुई चाकूबाजी, दो युवक घायल

15 दिन पहले बंटी प्रजापति पर हुआ था जानलेवा हमला, तभी से था अस्पताल में भर्ती

  • आकाशवाणी कॉलोनी में 15 दिन पहले गुटबाजी के चलते हुई थी चाकूबाजी 
  • बंटी को मारने अस्पताल में घुसे आधा दर्जन युवक, हमले में दो युवक घायल 

TISMedia@Kota कोटा के सबसे बड़े हॉस्पीटल एमबीएस अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती युवक पर आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की पाइप और चाकुओं से लैस हमलावरों ने मेल सर्जिकल वार्ड ए में घुसकर वहां भर्ती युवक पर हमला कर दिया। युवक को बचाने के चक्कर में उसके मौजूद लोगों और हमलावरों के बीच जमकर चाकू चले। चाकूबाजी में दोनों पक्षों के एक-एक युवक घायल हुए हैं।

Read More: प्लाट पर कब्जा करके बैठे भूमाफियाओं ने चाकुओं से गोद दिन दहाड़े की युवक की हत्या

पुलिस चौकी स्थापित होने के बावजूद हाड़ौती के सबसे बड़े अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। गुरुवार की रात एमबीएस हॉस्पीटल के मेल सर्जिकल वार्ड ए में भर्ती युवक को मारने की नीयत से आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। सर्जिकल वार्ड में चाकूबाजी होने से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। वार्ड में भर्ती मरीज व तीमारदार दहशत में आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। नयापुरा पुलिस ने हमलावरों में शामिल कुछ युवकों को डिटेन किया है। अस्पताल में डेढ़ महीने में चाकूबाजी की दूसरी ​​​​​घटना होने से स्टाफ में खासी दहशत है।

Read More: मोबाइल कारोबारी की निर्मम हत्या, जंगलों में फेंका शव, पहचान मिटाने को जलाई कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

15 दिन से भर्ती है युवक 
नयापुरा थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले आकाशवाणी कॉलोनी में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में बंटी प्रजापत घायल हो गया था। जिसके बाद उसे एमबीएस अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड ए में भर्ती कराया गया। तभी से बंटी इस वार्ड में भर्ती है।

Read More: हत्यारा पति गिरफ्तारः लव मैरिज के बाद रिजवाना बनी “अंतिम” के प्रेम का हुआ खूनी अंत

रात में फिर हुआ हमला 
गुरुवार देर रात बंटी को मारने के इरादे से 5-7 लड़के अस्पताल में घुस आए। जैसे ही उन्होंने सर्जिकल वार्ड में भर्ती बंटी पर हमला किया, बंटी के साथ मौजूद युवक उसे बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गए। इस दौरान हुई चाकूबाजी में दोनों पक्षों के दो युवक मनीष चड्ढा और रविन्द्र चाकू लगने से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले कुछ युवकों को डिटेन किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read More: मंत्री जी! आपके कार्यकर्ता आपकी और कितनी छीछालेदर करवाएंगे

ऑर्थोपेडिक वार्ड में चले थे एक महीने पहले चाकू 
इससे पहले एमबीएस अस्पताल में 18 जुलाई की रात को ऑर्थोपेडिक वार्ड में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया था। बेडशीट हटाने की बात को लेकर कहासुनी होने पर शाहरुख नाम के युवक ने सिद्धार्थ नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। जांघ पर चाकू लगने से घायल युवक को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Kedl, Kota News, TIS Media, Kota Congress,
केईडीएल के अफसरों से पूछें सवाल, बताएं शिकायत, वो भी लाइव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!