Flood In Kota: पीएम केयर फंड से बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगी 2 लाख की आर्थिक सहायताः बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों को फौरी मदद के लिए दी 15-15 हजार की आर्थिक मदद

  • सरकारी योजनाओं व जनसहयोग से पीड़ित परिवारों को बनाएंगे आत्मनिर्भर
  • स्पीकर बिरला ने केशवरायपाटन में मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

TISMedia@Kota सांगोद के बाद लोकसभा अध्यक्ष बिरला सीधे केशवरायपाटन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पिछले दिनों मकान धंसने से हुए हादसे में मृत सात लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बिरला ने परिजनों से कहा कि अचानक हुए इस हादसे ने उनके परिवारों की खुशियां उजाड़ दी है।

हादसे में बच्चों से उनके माता-पिता छीन लिए। दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े है। उनका प्रयास रहेगा कि इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाएं। हादसे में उनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सरकारी योजनाओं व जनसहयोग से उनके लिए छप्पर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आपदा प्रबंधन कोष से 4 लाख तथा प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख तथा मुख्यमंत्री कोष से एक लाख रूपए का मुआवजा उन्हें जल्द मिल जाएगा। उन्होंने भी अपनी ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को 15 हजार रूपए दिए हैं। उन्होंने विधायक चंद्रकांता मेघवाल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल का भी दौरा किया तथा अन्य वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में भी गए। उन्होंने लोगों से बात कर पानी भरने का कारण जाना तथा अधिकारियों को कमियों को दूर करने के लिए भी कहा।

Read More: Flood In Kota: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, लोगों तक पहुंचाई मदद

बाझडली गांव में अंडरपास में पानी भरने की समस्या होगी दूर
बूंदी क्षेत्र के दौरे के समय स्थानीय लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को बाझडली गांव स्थित रेलवे अंडरपास में पानी भरने की शिकायत की। लोगों ने बिरला को बताया कि बाझडली रेलवे अंडर पास में वर्ष भर पानी भरा रहता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मानसून के दौरान तो लोगों का आवगमन भी बंद हो जाता है। बिरला ने मौके से ही रेलवे अधिकारियों को फोन कर बताया कि अंडरपास को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अधिकारी या तो अंडरपास से पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कर आवागमन चालू करवाएं अथवा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करें। अधिकारियों ने बिरला को बताया कि क्षेत्र में सीपेज की समस्या होने के कारण पानी भरा रहता है। बिरला के निर्देश पर अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही नई एवं आधुनिक तकनीक से अंडरपास की मरम्मत की जाएगी जिससे पानी भरने की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। बिरला ने अधिकारियों को इस स्थान पर ओवरब्रिज की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए।

Read More: Flood in Kota: जलजले में फंसे लोगों को बचाने सांगोद में उतरी सेना, 34 लोगों का किया रेस्क्यू

जल्द से जल्द करवाओ सर्वे 
सांगोद व केशवरायपाटन क्षेत्र का दौरा करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण सम्पूर्ण हाडोती क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। अधिकांश इलाकों में फसलें खराब हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में कच्चे घर गिरे हैं। इससे किसान, व्यापारी, उद्यमी सहित हर वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द से जल्द सर्वे करवा कर प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक सहायता की जाए। जिन लोगों को नाव से नहीं निकाला जा सकता उनके रेस्क्यू के लिए लिए वायुसेना का हेलीकाॅप्टर मंगवाया गया है। इसके अलावा वे केंद्र व राज्य के गृह सचिव के भी संपर्क में हैं ताकि जरूरत महसूस होते ही अन्य संसाधनों की व्यवस्था तत्काल की जा सके। बूंदी जिले में टापू बने गांवों के लिए भी बिरला ने विशेष योजना बनाने पर बल दिया।

Read More: Kota Coaching ReOpen: कोचिंग संस्थान खोलने के लिए राज्य सरकार अधिकृत, केंद्र करेगा पूरा सहयोग

रविवार को इटावा-सुल्तानपुर का दौरा 
बिरला रविवार को संसदीय क्षेत्र के कोटा जिले के इटावा और सुल्तानपुर क्षेत्र के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके अलावा वे हेलीकाॅप्टर से कोटा संभाग सहित राजस्थान के उन सभी क्षेत्रों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे जहां अतिवृष्टि के कारण नुकसान हुआ है। रवाना होने से पूर्व वे कोटा व बूंदी के अधिकारियों के साथ बैठक की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। निरीक्षण के बाद लोकसभा अध्यक्ष बिरला रविवार रात मेवाड़ एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!