जमीन पर सरकारी सम्पति का बोर्ड लगाना पड़ा भारी, सरियों से युवक का सिर फोड़ा

TISMedia@Baran. बारां जिले के नाहरगढ़ कस्बे में सरकारी भूमि पर सरकारी सम्पति का बोर्ड लगाने गया युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-सरियों व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया है।

Read More : पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे भाई : चलती बाइक पर कपड़े बदल बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि नाहरगढ़ निवासी ऋषिपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उपतहसील परिसर के निकट सरकारी भूमि है। जिस पर कुछ लोगरें ने अवैध कब्जा कर रखा था। जिसकी शिकायत भी गई थी। ऐसे में शुक्रवार दोपहर 3 बजे करीब वह वहां पर बोर्ड लगाने के लिए चला गया। जिस पर विवाद होने पर मौके पर मौजूद मथुरालाल, किशोर त्रिलोक, ललित ने उसके साथ सरिए लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

Read More : VIDEO : कोरोनाकाल में देशवासियों की संघर्ष-संयम शक्ति का पूरे विश्व ने किया दर्शन : स्पीकर बिरला

पुलिस ने ऋषिपाल की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व मारपीट की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मथुरालाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसे वह सरकारी जमीन आवंटित हुई थी। हालांकि आवंटन बाद में खारिज हो गया लेकिन उक्त भूमि पर कब्जा उन्हीं का है। दोपहर के समय ऋषिपाल सिंह वहां पर बोर्ड लगाने के लिए आया। मना करने पर उसने गाली-गलौच की। उसके साथ सरिए से मारपीट की। जिस पर पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ मारपीट की धाराओं के साथ एससी एसटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : कांग्रेस का प्रदर्शन : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राखी ने कसा तंज, बोलीं-शतक लगाने पर PM Modi को बधाई

नायब तहसीलदार ने भेजा था
नायब तहसीलदार सुनील जंगम ने बताया कि अतिक्रमण के मामले में शिकायत की गई थी। मैंने बोर्ड बनवाकर लगवाने को कहा था। जानकारी मिली की युवक के साथ मारपीट की गई है। यह भूमि राजकीय सम्पति है। अब यहां सरकारी सम्पति का बोर्ड लगवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!