ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर को पुलिस कर्मी ने मारी गोली, मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराज नगर के पास स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास (Health Minister Naba Das) को एक पुलिस कर्मी ने गोली मार दी। वारदात उस वक्त हुई जब नाबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना दोपहर करीब एक बजे के आसपास हुई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ब्रजराज नगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने संवाददाताओं को बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। हमलावर ने नबी दास पर पांच राउंड फायरिंग की। गोली उनके सीने पर लगी है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एयरलिफ्ट किया गया है। उनका इलाज भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में इलाज किया जाएगा।
क्यों चलाई गोली
ओडिशा के कैबिनेट मंत्री नबा दास पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है। वह गांधी चौक में एएसआई के रूप में तैनात था। सूत्रों के अनुसार, वारदात पहले से फिक्स बताई जा रही है। इसके अलावा नबा दास की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल वारदात की वजह पता करने के लिए पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है।
क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि जैसे ही वह अपने वाहन से बाहर निकले, उन्हें गोली मार दी। हमले के पीछे के मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है। लोक शिकायत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में नाबा दास मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। जब वह पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने देखा कि एक पुलिस कर्मी नजदीक से गोली चलाकर भाग रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “मैं इस घटना से स्तब्ध हूं. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को निर्देश दिया गया है. क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।”








