गुलाबचंद कटारिया: नम आंखों से दी सियासी पारी को विदाई, पहुंचे विधानसभा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल मनोनीत होने के बाद सोमवार को विधानसभा पहुंचे, तो सदन में स्पीकर सीपी जोशी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कटारिया बेहद भावुक हो गए।
राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले बतौर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सोमवार को विधानसभा सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। तो इस दौरान स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने सदन में कहा कि वो खुदको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि विधानसभा का सत्र चल रहा है और उनके रहते नेता प्रतिपक्ष को राज्यपाल के तौर पर मनोनीत किया गया है। स्पीकर जोशी ने पूरे सदन और राजस्थान की जनता की ओर से गुलाबचंद कटारिया को शुभकामनाएं दीं।
स्वागत का इंतजार
स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि कटारिया असम राज्यपाल पद की संवैधानिक मर्यादा का गौरवपूर्ण तरीके से निर्वहन करेंगे, जैसा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने किया है। जोशी ने कह- गुलाबचंद कटारिया का स्वागत उस दिन किया जाएगा, जब वो शपथ लेकर यहां आएंगे। स्पीकर जोशी बोले- मैं गौरवांवित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि हमारे सदन के नेता प्रतिपक्ष को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिसकी बहुत खुशी है और वह इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
रखूंगा मांटी का मान
सदन में भावुक होकर गुलाबचंद कटारिया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान किसी को भी अवसर देना सही नहीं है, लेकिन मैं अपनी ओर से सभी विधानसभा सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं और राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर जो संवैधानिक मर्यादा है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और मनोनीत असम के राज्यपाल कटारिया का टेबल बजाकर सदन में उपस्थित सभी विधायकों ने सम्मान किया।
स्पीकर ने दिया गुलाब
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के चैम्बर में पहुंचे। जहां उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी विधायक ज्ञानचंद पारख, विधायक कालीचरण सर्राफ, सीएम सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा और विधानसभा अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सीपी जोशी ने गुलाबचंद कटारिया को लाल गुलाब का फूल भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।










drjda5
rzzn58
9apl6z
wu3b3o
oa9a9o
eypedj
b1sdqr
73s14n
ujcj87
ym9g0n
nly0u9
opl930
95fyby
436waf
21tsww
o8ri0j
n0zcdv