विवेकानंद नगर में मातृशक्ति की बैठक, हिंदू नववर्ष की तैयारियों पर चर्चा

कोटा के इतिहास में पहली ‘हिंदू मातृशक्ति वाहन रैली’ 17 मार्च को

कोटा राजस्थान 7 मार्च, हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के स्वागत में आयोजित होने वाले पंचदिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियां शहर में शुरू हो गई हैं। इस क्रम में 17 मार्च से कार्यक्रमों की शुरुआत हिंदू मातृशक्ति वाहन रैली से होगी, जो कोटा के इतिहास में पहली बार आयोजित की जा रही है।

हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में शहर की मातृशक्ति अपने-अपने वाहनों के साथ शामिल होगी। रैली नयापुरा स्थित स्टेडियम से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गोदावरी धाम पहुंचकर सम्पन्न होगी।समिति की मातृशक्ति एवं वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा तथा सहसंयोजिका चेतना मोरवाल के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। समिति की टोली में रीना शुक्ला, श्वेता जैन, सोनम पुरोहित, सोनम गोयल, नीलप्रभा नाहर, वंदना मित्तल, गिरिजा सुमन, शशि मित्तल, स्वीटी शर्मा और रमा शर्मा को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही कोटा महानगर के 12 नगरों में भी संयोजिका और सहसंयोजिका नियुक्त की गई हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में मातृशक्ति को जोड़ने का कार्य करेंगी।इसी क्रम में विवेकानंद नगर क्षेत्र की सक्रिय मातृशक्ति की बैठक शनिवार अपराह्न रामेश्वर पार्क मंदिर, महावीर नगर द्वितीय में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन विवेकानंद नगर संयोजिका प्रीति वैष्णव ने किया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक में हिंदू नववर्ष को उत्साह और भव्यता के साथ मनाने तथा समाज में इसके धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं से अपने परिवार और आसपास की महिलाओं को भी कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया गया।

 

मातृशक्ति संयोजिका रेणु मिश्रा ने बताया कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में मंदिरों में दीपदान व महाआरती, स्वदेशी मेला, भजन संध्या सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने 17 मार्च को होने वाली विशाल मातृशक्ति वाहन रैली में अधिक से अधिक महिलाओं से सहभागिता की अपील की।बैठक में सुनीता मीणा, शिमला जैन, हेमा गौतम, अनीता, सुनीता अग्रवाल, आशा काष्ट, कुंजलता तथा रेखा शर्मा सहित क्षेत्र की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!