Manish Sisodia CBI Raid: ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?

TISMedia@NewDelhi सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 14 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी किया। जिसके बाद इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से पूछा है कि बताएं कहां आना है?
आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआइ का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस मामले में दो कंपनियों समेत 15 आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के बाद सीबीआइ ने शुक्रवार को दिल्ली में सिसोदिया के सरकारी आवास के साथ ही सात राज्यों दिल्ली, गुरुग्राम (हरियाणा), चंडीगढ़, मुंबई (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और बेंगलुरु (कर्नाटक) में 31 स्थानों पर छापा मारा और तलाशी ली। छापे में घोटाले से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। सीबीआइ ने सिसोदिया के घर की करीब 15 घंटे तलाश ली। सीबीआइ टीम उनके घर सुबह आठ बजे पहुंची और रात करीब 11 बजे वहां से निकली।
यह भी पढ़ेंः Manish Sisodia: आबकारी घोटाले में सीबीआइ की छापेमारी, TIS Media पर पढ़ें घोटाले का पूरा ब्योरा
सीबीआई के बाद ईडी की एंट्री
दिल्ली के मुख्य सचिव ने नई आबकारी नीति में गड़बड़ी उजागर की थी। इसके बाद उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रलय से मामले की सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। एजेंसी ने मनीष सिसोदिया, आबकारी विभाग के चार अफसरों व दो कंपनियों समेत कुल 15 आरोपितों के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें दिल्ली में शराब बेचने का लाइसेंस लेने वाले 10 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय से 22 जुलाई को अनुमति के बाद सीबीआइ ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि सीबीआइ ने उनके घर की तलाशी ली। इतना ही नहीं सीबीआई की छापेमारी के बाद इस मामले में ईडी की भी एंट्री हो गई। सीबीआई के साथ अब ईडी भी आरोपियों के लेन देन का ब्यौरा खंगालने में जुटी है।
यह भी पढ़ेंः Rajasthan BJP में हावी हुई गुटबाजी, गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भी दिखी धड़ेबंदी
बोले सिसोदिया- फेल हो गई रेड
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?
मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?— Manish Sisodia (@msisodia) August 21, 2022
रविवार को भी किया था ट्वीट
इससे पहले, रविवार को ही मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने। अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे।
CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने. अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएँगे. https://t.co/6HptTsnVRH
— Manish Sisodia (@msisodia) August 21, 2022








