कोरोना: एक दिन में रिकॉर्ड 3.86 लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव, देशभर में 3498 की मौत

कोटा. देश में कोरोना संक्रमण का महासंकट बेकाबू हो चुका है। बीते दिनों में कोरोना की दूसरी लहर से लगातार 3 लाख से ज्यादा नए मामले देखने को मिल रहे है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 3 लाख 86 हजार 452 मामले सामने आए है। इस दौरान देश में 3 हजार 498 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी।
READ MORE: जब डॉक्टर दें सीटी स्कैन कराने की सलाह, तो समझ जाइए…
कोरोना संक्रमण के कुल मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी जानकारी के मुताबिक देश में बीते दिन रिकॉर्ड 3 लाख 86 हजार 452 नए मामले दर्ज किए गए है। जिसे मिलाकर के अब तक देश में कुल 1 करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 लोग कोरोना महामारी का शिकार हो चुके है। इस बीच एक दिन में रिकॉर्ड 2 लाख 97 हजार 540 मरीज कोरोना महामारी को हरा कर स्वस्थ हुए। जिस के साथ ही अब तक कुल 1 करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 मरीज इस बीमारी को मात देते हुए कोरोनामुक्त हो चुके है। इस दौरान देश में कोरोना महामारी से 3 हजार 498 मरीजों ने दम तोड़ा। इस के साथ ही देश में अब तक कुल कोरोना महामारी से मरने वालों का आंकडा 2 लाख 8 हजार 330 पहुंच चुका है।
देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा
इस के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक देश में लगातार सक्रिय मरीजों में इजाफा हो रहा है। जिस के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या 31 लाख 70 हजार 228 हो चुकी है। वहीं रिकवरी दर की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर कम होकर 81.99 प्रतिशत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की दर में बढ़ कर 16.90 फीसदी और मृत्युदर 1.11 फीसदी है।
READ MORE: कोरोना पर डबल अटैक : पुलिस की मदद को सड़कों पर उतरेंगे 10 हजार होमगार्ड
अब तक कोरोना का टीका और जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 19 लाख 20 हजार 107 नमूनों की जांच की गई, जिसे मिलाकर अब तक देश में कुल 28 करोड़ 63 लाख 92 हजार 86 नमूनों की जांच की जा चुकी है। साथ ही आपको बात दें कि देश में बीते दिन 20 लाख 84 हजार 931 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिन्हें मिलाकर अब तक देश में कुल 15 करोड़ 21 लाख 5 हजार 563 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।