आज से ही डाइट में शामिल करलें विटामिन-के से भरपूर ये फूड्स, दिल और हड्डियां होगी मजबूत

TISMedia@Health. कोटा. यह तो हम जानते है कि हमारे शरीर को तंदरुस्त रखने में विटामिन का बहुत महत्व होता है। हर विटामिन की हमारी सेहत के लिए अपनी भूमिका होती है। इसी तरह हमारी ह़ड्डियों की मजबूती और दिल के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-के बेहद जरूरी माना जाता है। शरीर में विटामिन-के की कमी होने से हड्डियों के कमजोर होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। विटामिन-के की कमी को पूरा करने के लिए आप कुछ फूड्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। चलिए जानते है ऐसे फूड्स के बारे में जिनसे विटामिन-के की कमी को दूर किया जा सकता है।

कीवी – कोरोना के इस दौर में हर कोई अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। किवी में फोलेट, पोटैशियम होते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। लेकिन कम ही लोग जानते है कि कीवी में विटामिन-के भी मौजूद होता है। कीवी की 100 ग्राम मात्रा में करीब 40 एमसीजी विटामिन-के पाया जाता है।

READ MORE: बढ़ते वजन से हो रहे है परेशान, तो आज से ही शुरू कर दे इसका सेवन…

पालक – पालक हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन-के और विटामिन-ए मौजूद होते है। 100 ग्राम पालक में करीब 483 एमसीजी विटामिन-के होता है।

एवोकाडो – नियमित रूप से एवोकाडो खाने के हमारे शरीर को कई फायदे मिलते है। वहीं एवोकाडो की 100 ग्राम मात्रा से 21 एमसीजी विटामिन-के मिलता है। जो वजन कम करने और दिल को स्वस्थ बनाने में काफी फायदेमंद हो सकता है।

हरी मटर – मटर ना केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्की यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। 100 ग्राम हरी मटर में 26 एमसीजी के करीब विटामिन-के मिल सकता है।

READ MORE: खाएं कटहल, बढ़ाएं इम्यूनिटी और रखे दिल का ख्याल

अनार – अनार खाना तो सब ही को बहुत पसंद होता है। यह हमारे शरीर में खून को साफ करने और खून की मात्रा सुधारने का भी काम करता है। 100 ग्राम अनार में करीब 16 एमसीजी विटामिन-के पाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!