कोरोना से बचाने के साथ आपका रूप भी निखारेगा ये जूस

कोटा. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लोग ज्यादा ध्यान दे रहे है। डॉक्टर भी बताते है कि कोरोना से लड़ने के लिए हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट बताते है कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद सबसे कारगर माना जाता है। एलोवेरा एक ऐसा ही औषधीय पौधा है जिसका आयुर्वेद में भी बहुत महत्त्व है। यह हर घर में आसानी से पाया जाता है। एलोवेरा न सिर्फ आपकी सुंदरता बल्की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स्, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते है। जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते है। एलोवेरा का जूस पेट, त्वचा संबंधी समस्या आदि में भी मदद करता है। चलिए इसके फायदों के बारे में जानते है।

READ MORE: भाप लेने से क्या ठीक हो सकते है कोरोना मरीज, जानिए स्टीम थेरपी कितनी है असरदार

इम्यूनिटी के लिए एलोवेरा का जूस
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एलोवेरा का जूस एक अच्छा विकल्प है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जिस से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। कोरोना संक्रमण के बीच इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए एलोवेरा का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत
हर रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इस में एंजाइम और फाइबर पाए जाते है। यह पाचन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने का काम करते है। एलोवेरा के जूस को कब्ज के इलाज के लिए भी इस्तमाल किया जाता है।

वजन कम करने में मददगार
एलोवेरा का जूस आपका वजन घटाने में भी काफी मदद कर सकता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है, जो बढ़ते वजन से मुक्ति दिलाने का काम करते है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-बी मौजूद होता है, जो फैट कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से एलोवेरा के जूस का सेवन करने से आप वजन घटा सकते है।

READ MORE: रोज पिएं नारियल पानी, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे कई फायदें

दर्द और सूजन में भी आराम
एलोवेरा का जूस गठिया के दर्द में भी आराम देता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करते है। एलोवेरा का जूस शरीर में दर्द कम करने और जख्म भरने में भी मददगार होता है। रोजाना इसका सेवन करने सिरदर्द और तनाव से बी मुक्ती मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!