Corona Virus: बीते दिन देश में 3380 संक्रमितों की मौत, 1.20 लाख नए पॉजिटिव मिले

TISMedia@कोटा. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती नजर आ रही है। देश में नए पॉजिटिव की संख्या कम तो हो रही है। लेकिन मौत के आंकड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे। कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों की संख्या चिंताजनक है। देश में शुक्रवार को कोरोना के 1.20 लाख नए मामले सामने आए है। इस बीच देश में 1.97 लाख मरीज स्वस्थ भी हुए।

READ MORE: ICMR ने दो रैपिड एंटीजन टेस्ट किट को दी मंजूरी, अब घर बैठे भी कर सकेंगे कोरोना का टेस्ट

देश में कोरोना के कुल मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह जारी जानकारी की मुताबिक देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 1 लाख 20 हजार 529 नए संक्रमित सामने आए है। जिनके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 86 लाख 94 हजार 879 हो चुकी है। इस दौरान देश में 1 लाख 97 हजार 894 मरीजों ने कोरोना को मात दी और कोरोनामुक्त हुए। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 2 करोड़ 67 लाख 95 हजार 549 मरीज कोरोना महामारी से जीत हासिल कर स्वस्थ हो चुके है। इस बीच देश में 3 हजार 380 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। जिन्हें मिलाकर देश में कुल 3 लाख 44 हजार 82 मरीज कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके है।

सक्रिय मरीजों का आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में सक्रीय मरीजों का आंकड़ा कम होकर 15 लाख 55 हजार 248 हो चुका है। देश में कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे मरीजों की दर में इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर बढ़कर 93.38 प्रतिशत और सक्रिय मरीजों की दर कम होकर 5.42 फीसदी हो चुकी है। मृत्युदर बढ़कर 1.20 प्रतिशत हो चुकी है।

READ MORE: एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुंह बोले साले से लूटे 35 लाख रुपए, खुद को बताता था एयरफोर्स का ग्रुप कैप्टन

अब तक जांच और वैक्सीनेशन
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की जानकारी के मुताबिक देश में शुक्रवार को 20 लाख 84 हजार 421 नमूनों की कोरोना जांच की गई। जिसके साथ ही देश में अब तक कुल 36 करोड़ 11 लाख 74 हजार 142 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 36 लाख 50 हजार 80 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है। जिनके साथ ही देश में अब तक कुल 18 करोड़ 19 लाख 52 हजार 338 लोगों को वैक्सीन का पहला टीका और 4 करोड़ 59 लाख 7 हजार 979 लोगों को वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!