Covid-19: एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ, मिले 3.92 लाख नए पॉजिटिव

कोटा. कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। 22 अप्रैल के बाद से देश में हर रोज कोरोना संक्रमण के नए मामले 3 लाख के पार सामने आ रहे है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 4 लाख को पार कर गया था। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 92 हजार 488 नए मामले सामने आए है। इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि देश में पहली बार एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख के पार पहुंची।

READ MORE: कोरोना: राजस्थान में दिनों दिन बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, शनिवार को 160 ने तोड़ा दम

एक दिन में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3 लाख के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक बीते दिन में मिले 3 लाख 92 हजार 488 नए संक्रमितों को मिलाकर अब तक देश में कुल 1 करोड़ 95 लाख 57 हजार 457 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके है। इस दौरान 3 हजार 689 मरीजों ने कोरोना महामारी के कारण दम तोड़ा जिस के साथ ही कोरोना महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 15 हजार 542 पहुंच चुका है। इस बीच रिकॉर्ड 3 लाख 7 हजार 865 मरीज कोरोना महामारी से जीत हासिल कर स्वस्थ भी हुए। इस के साथ ही देश में कुल 1 करोड़ 59 लाख 92 हजार 271 मरीज इस बीमारी को मात देकर कोरोनामुक्त हो चुके है।

सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी
इस के साथ ही मिली जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के सक्रिय मरीजों की देश में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते दिन में सामने आए सक्रिय मरीजों के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 33 लाख 49 हजार 644 पहुंच चुका है। वहीं देश में रिकवरी दर में हर रोज गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर कम होकर 81.77 प्रितशत और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 17.13 फीसदी हो चुकी है। जबकि मृत्युदर कम होकर 1.10 प्रतिशत रह गई है।

READ MORE: गहलोत की गुहार : जीने के लिए टाल दो शादी-ब्याह

शनिवार को हुई 18 लाख से ज्यादा नमूनों की कोरोना जांच
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में शनिवार को 18 लाख 4 हजार 954 नमूनों की जांच की गई जिस के साथ ही अब तक देश में कुल 29 करोड़ 1 लाख 42 हजार 339 नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद कि ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अब तक देश में कुल 15 करोड़ 68 लाख 16 हजार 31 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जिस में से 18 लाख 26 हजार 219 लोगों का टीकाकरण शनिवार को किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!