Diwali 2020: दीपावली की रोशनी में चार चांद लगाएंगे जेल में बने ये खास दीपक

– कोटा सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे ईको फ्रेंडली दीपक

कोटा. कोटा सेंट्रल जेल ( Kota Central Jail ) इन दिनों अपनी आशाएं अभियान के लिए चर्चा में है। इस बार दीपोत्सव ( Diwali 2020 ) की रोशनी में जेल में तैयार दीपक चार-चांद लगाएंगे। जी हां, यहां कैदियों द्वारा ईको फ्रेंडली दीपक तैयार किए जा रहे हैं। जिन्हें बाजारों में बेचा जाएगा। दरअसल यहां कैदियों को रोजगार से जोडऩे की हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि, उनकी आर्थिक स्थति में कुछ सुधार हो और समाज की मुख्यधारा से उनका जुड़ाव मजबूत हो सके। इसके अलावा जेल में पेट्रोल पंप भी खोले जाने की भी कयावद चल रही है। संभवत: इसके संचालन में कैदी भूमिका निभाएंगे। रोजगार के इन प्रयासों से उनकी विचारधारा व जीवन में बदलाव हो सकेगा। जेल में बनाए जा रहे दीपकों की खासियत ये है कि इनसे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। वहीं, ये दीपक पानी में घुलनशील भी होते हैं।

BIG News: चुनाव आयोग ने थमाया मंत्री को नोटिस, धारीवाल बोले-मेरा क्या कसूर

1 लाख से ज्यादा दीपक होंगे तैयार

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि आशाएं अभियान के तहत बंदियों से दीपावली की सजावट के लिए ईको फें्रडली दीपकों का निर्माण किया जा रहा है। यहां करीब 1 लाख से अधिक दीपक तैयार करने की योजना है। तैयार दीपकों से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। वहीं, उनकी बिक्री से होने वाली आमदनी से बंदी और पीडि़त परिवार तक आर्थिक मदद पहुंच सकेगी। हेल्पलाइन संस्था ने तय किया कि हाड़ौती क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, मानसिक विमंदित गृहों, वृद्धाश्रमों, केयर सेंटरों, गौशालाओं को रोशन करने के लिए जेल में बने दीपकों का उपयोग किया जायेगा।

IIT-NIT Josaa Counseling 2020 : आईआईटी में यूजी के पहले सेमेस्टर की पढ़ाई होगी ऑनलाइन!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!