हज-उमरा पर जाने वाली महिलाओं के लिए सऊदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली. रमजान, हज और उमरा को देखते हुए सऊदी सरकार ने ग्रैंड मस्जिद (मस्जिद अल-हरम) में महिला आर्मी तैनात की है। यह पहला मौका है जब ग्रैंड मस्जिद में महिला सैन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो यहां आने वाली महिलाओं की सेहत संबंधी जांच, सुरक्षा व निगरानी रखेगी।

Read More : भारत: कोरोना ने तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में नए मामले 3.14 लाख के पार

सऊदी सरकार ने साझा की तस्वीरें
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, सऊदी सरकार ने मस्जिद अल-हरम में दुनियाभर से आने वाली महिलाओं की जांच और निगरानी के लिए महिला अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया था, जिसे अब लागू कर दिया है। सऊदी आंतरिक मंत्रालय ने मस्जिद अल-हरम में ड्यूटी करती महिला सुरक्षाकर्मियों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की है और केप्शन में लिखा कि महिला सैन्यकर्मी हज और उमरा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करा रही हैं।

Read More : चुनावों के बीच बंगाल में भी कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में दर्ज 10,784 नए मामले, 58 की मौत

इसलिए तैनात करनी पड़ी महिला आर्मी
कोरोना महामारी के दौरान पुरूष सुरक्षाकर्मियों के लिए महिलाओं से एसओपी को लागू कराना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की आवश्यकता महसूस हो रही थी। ऐसे में सऊदी सरकार ने महिला सैन्य अधिकारियों की तैनाती की है। महिला सुरक्षाकर्मी महिला आगंतुकों की सेहत संंबंधी व सुरक्षा को लेकर एहतियाती नियमों का भी पालन करवाएंगी। सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला सशक्त नीति को राज्य में लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में महिलाओं को सुरक्षा क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Read More : 22 अप्रैल: जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिविल सेवा नहीं देश सेवा को चुना

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!