12 अप्रैल: मनुष्य की पहली अंतरिक्ष यात्रा का दिन

कोटा. 12 अप्रैल… आज ही के दिन सोवियत संघ ने पहले मनुष्य यूरी गगारिन को अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजा गया… आज का ही था दिन जब डॉ. जोनास सॉल्क की बनाई पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया… भारतीय इतिहास की बात की जाए तो आज ही के दिन में दर्ज है डबल डेकर ट्रेन की पहली यात्रा… आज ही के दिन 1621 में जन्म हुआ सिख गुरु तेग बहादुर जी का…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म।
1801 – विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1885 – मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।
1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन भसहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
2006 – कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन।
2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2014 – प्रसिद्ध गीतकार गुलज़ार को दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।

READ MORE: कोरोनाः राजस्थान में हुए हालात बेकाबू, प्रदेश में 5105 तो कोटा में मिले रिकॉर्ड 632 नए पॉजिटिव

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1861 – अमेरिका में गृह युद्ध की शुरुआत। दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफ़रसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ आज़ादी की लड़ाई छेड़ दी।
1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।
1928 – जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु, उप राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।
1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1955 – डॉ. जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 – सोवियत संघ ने पहले मनुष्य यूरी गगारिन को अंतरिक्ष में भेजा।
1973 – सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली। कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग किया।

READ MORE: कोरोना ने मचाई हाहाकार, लगभग 1.70 लाख गंवा चुके है जान

1981 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।
2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
2013 – फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!