तेल की तपिश से छटपटाए लोग, कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर किया बढ़ी कीमतों का विरोध

राजस्थान में फिर चढ़ीं डीजल पेट्रोल की कीमतें, कोटा कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

TISMedia@Kota at-casinos.com. तेल की कीमतों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं कमजोर विपक्ष भी सुरसा के मुंह जैसे बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ माहौल नहीं बना पा रहा है। नतीजन, तेल 10 पैसा मंहगा होने पर बैलगाड़ियों पर चढ़ चक्का जाम करने वाली भाजपा हासिल करने के बाद कीमतों का रिकॉर्ड बनने पर भी चुप्पी साधे बैठी है। हालांकि, विपक्षी दलों ने देर से ही सही लेकिन, तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध शुरू कर ही दिया है। कोटा में भी कांग्रेस नेताओं ने गुमानपुरा पेट्रोल पंप पर गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर तेजी से बढ़ रही तेल की कीमतों का विरोध किया।

Read More: शाबाशः 300 दिन तक नॉन स्टाप चली छबड़ा थर्मल पॉवर प्लांट की तीसरी इकाई, रचा कीर्तिमान

आसमान छू रही कीमतें 
राजस्थान में तेल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। आलम यह है कि गुरुवार को पेट्रोल की कीमतें 36 पैसे बढ़ कर 107.37 रुपए तक जा पहुंची। वहीं डीजल के दामों में 9 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई। जिसके बाद गुरुवार को डीजल की कीमत कोटा में 98.74 पैसे हो गई। बेकाबू हो रही तेल की कीमतों के विरोध में भाजपा के विपक्षी दल अब सड़क पर उतरने लगे हैं।

Read More: KotaCoaching: कोरोना के कहर से कराह रही शिक्षा नगरी, एक लाख लोगों की छिनी रोजी रोटी

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 
कांग्रेस की कोटा इकाई ने गुरुवार को गुमानपुरा पेट्रोल पंप पर तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार से बढ़ी हुई कीमतें कम करने की मांग की। हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पंकज मेहता, महापौर मंजू मेहरा, कांग्रेस नेता अमित धारीवाल, सोनू कुरैसी, महेंद्र शर्मा, संदीप भाटिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सलीम, प्रमोद त्रिपाठी, रफीक, अजय सुमन, शबनम कुरेशी, लालचंद शर्मा, कपिल शर्मा, पीडी गुप्ता, गफ्फार, खेमराज सिंह टीटू, आसिफ मिर्जा, अमित पारीक, रमेश सोनी, मनीष शर्मा, मनोज सोनी, शहजाद अंसारी, हितेश सोनी, कुंदन मेहरा, अमित शर्मा और जाकिर आदि ने हस्ताक्षर कर पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का विरोध जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!