राजनीतिक नियुक्तियांः दो दर्जन कांग्रेसियों पर बरसी “पार्षदी” की कृपा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर निगमों में नियुक्त किए 12-12 पार्षद

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए शुक्र बना सुखदाई, गुरुवार को ही फाइनल हो गई थी सूची 
  • लगा बधाइयों का तांता, अमित धारीवाल से लेकर रविंद्र त्यागी के घर बधाइयों का तांता 

TISMedia@Kota राजस्थान सरकार ने “राजनीतिक नियुक्तियों” के दूसरे चरण में शुक्रवार को कोटा के 24 कांग्रेसियों पर पार्षदी की कृपा बरसी। कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर नगर निगम में गहलोत सरकार ने 12-12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया है। मनोनयन की सूची आते ही कांग्रेस जिलाध्य रविंद्र त्यागी और कांग्रेस नेता अमित धारीवाल के घर आभार जताने वालों का तांता लग गया।

Rajasthan government, Ashok Gehlot, CM Rajasthan, Shanti Dhariwal, UDH Minister Rajasthan, Rajasthan Government Nominated councilors in Nagar Nigam, Nominated councilor in Kota South Nigam, Nominated councilor in Kota North Nigam, Kota North Municipal Corporation, Kota South Municipal Corporation, TIS Media, Kota News, Latest News Kota, Hindi News Kota 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी का आभार जताते मनोनीत पार्षद।

स्वायत्त शासन विभाग ने कोटा के दोनों नगर निगमों में 24 कांग्रेसियों को पार्षद मनोनीत करने का आदेश जारी कर दिए। सरकार ने पार्षदों के मनोनयन की यह सूची पहले राज्यपाल कलराज मिश्र को भेजी। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार यानि 22 जुलाई को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव दीपक नंदी ने दोनों नगर निगमों में मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी।

Read More: “जेम्स बॉड” बनने के चक्कर में तीन दोस्तों ने कर डाली युवक की हत्या, बदलते रहे लाश का ठिकाना

शुक्रवार को मिली खबर 
प्रदेश सरकार ने गुरुवार को ही सूची जारी कर दी, लेकिन कोटा एक दिन बाद यानि शुक्रवार सुबह पहुंची। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। हालांकि चर्चा यही है कि सूची में सिर्फ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल गुट का ही दबदबा है। विरोधी गुट को जरा भी तवज्जो नहीं दी गई है।

Read More: खबरों का खौफ: तो! भास्कर की तीखी पत्रकारिता से डरी सरकार, आप भी देखिए कौन सी हैं वह खबरें

इनकी खुली लॉटरी 
स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव दीपक नंदी की ओर से जारी मनोनीत पार्षदों की अधिसूचना के मुताबित किशन मालव, विष्णु मेवाड़ा, अब्दुल हमीद गौड, साजिश खान उर्फ लाला टावर, चंद्र मोहन सवालखिया, राजेश पाराशर, जितेंद्र केवट, संजीव जैन, सुबोध मित्तल, लटूर लाल सैनी, जरगाम अहमद और दीपक नागर को कोटा उत्तर का पार्षद मनोनीत किया गया है। वहीं मोहम्मद रफीक, मनोज जैन टौंग्या, ईश्वर शर्मा, हरि प्रकाश मीणा, हेमराज पांचाल, अमोलक देवी, दिनेश खटीक, सुभाष सैनिक, सतीश गोपलानी, चंद्रशेखर रामचन्दानी, सुनील नरवाल और संजय यादव को कोटा दक्षिण नगर निगम में पार्षद मनोनीत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!