लोकसभा: बिरला के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना, सांसद बोलेः लग रहा है सूनापन

मंत्री-सांसद बोलेः "गेट वेल सून"

नयी दिल्ली. लोकसभा में सोमवार को कार्यवाही की शुरु होते ही सदन के अध्यक्ष ओम बिरला के कोरोना संक्रमण से जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

Read More: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, निजी सहायक जीवन धर जैन और दो कंप्यूटर ऑपरेटर हुए कोरोना पॉजिटिव 

पीठासीन अधिकारी ने दी सदन को  जानकारी 
लोकसभा की कार्यवाही शुरु होने के बाद पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने सदन में बिरला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ हों और लोकसभा का नेतृत्व करें। गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उनके निजी सहायक जीवनधर जैन और निजी सचिवालय के दो अन्य कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Read More: COVID-19 Update: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हुए पॉजिटिव, हरिद्वार कुंभ पर भी कोरोना का साया 

मंत्री-सांसद बोलेः “गेट वेल सून”
श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने सदन में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन ही नहीं उसके बाहर भी खासे सक्रिय रहते हैं। जब सदन नहीं चल रहा होता तो राज्यों में जाकर वहां की संसदीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्यों को प्रेरित करने में जुटे रहते हैं। उन्होंने बिरला के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मेहनत का ही नतीजा है जो सदन की उत्पादकता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सदन सामान्य समय में भी देर रात तक संचालित किया जा रहा है। लगभग सभी सांसदों को सदन में अपनी बात रखने का भी मौका दिया जा रहा है। यह उनके रहते ही संभव हो सका है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडे ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए लोकसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा के भगवंत खूबा सहित सदन में मौजूद सभी सांसदों और मंत्रियों ने भी सदन के मुखिया के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। करते हैं और आशा करता हूं कि वह जल्द ही सदन का नेतृत्व करेंगे।

Read More: COVID-19 Update: लोकसभा अध्यक्ष की हालत में सुधार, निजी सचिवालय हुआ बंद  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!