जयपुरः मकान की दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत, 4 हुए घायल

पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें रेस्क्यू में जुटीं, मलबे में दबे मजदूरों को निकाला बाहर

TISMedia@Jaipur जयपुर में शुक्रवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से मौके पर काम कर रहे सात मजदूर मलबे के नीचे दब गई। आनन-फानन में पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें लोगों को बचाने के लिए जुटीं, लेकिन तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, चार श्रमिकों को खासी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। जिनगी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

Read More: सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा प्रतिबंध, जानिए किन चीजों के इस्तेमाल पर कब से लगेगी रोक

सांगानेर सदर थानाधिकारी हरीपाल सिंह ने बताया कि वाटिका में गवार ब्राह्मण गांव में गिरीश के मकान का निर्माण चल रहा था। दोपहर में अचानक दीवार ढह गई। जिसके चलते मौके पर काम कर रहे 7 मजदूर मलबे में दब गए। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को भागे, लेकिन खास मदद न मिलने पर सांगानेर सदर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीमों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Read More: Video राज्यसभाः एक सीसीटीवी फुटेज ने खोल दी पूरे विपक्ष की पोल, सांसदों ने दबाया मार्शल का गला

सिर पर ईंट लगने से हुई मौत 
खासी कोशिशों के बाद मलबे में दबे 4 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव मलबे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के मुताबिक मजदूरों की मौत उनके सिर में ईंट से चोट लगने से हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक निर्माण कार्य में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!