रोज इस तरह करें अंजीर का सेवन, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे इतने फायदे

TISMedia@कोटा. आज के दौर में सभी अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने लगे है। कोरोना संक्रमण के बीच खुद को सेहतमंद रखने और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सभी अपने खान-पान से लेकर अपनी लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखने लगे है। सेहतमंद रहने के लिए अंजीर का सेवन भी काफी कारगर माना जाता है।

अंजीर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। साथ ही यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी देती है। अंजीर एक ऐसा फल है जो ड्राई फ्रूट के रूप में भी खाया जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। मीठा होने के कारण यह डायबिटीज को बढ़ा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है अंजीर।

READ MORE: #Health_Tip: ऐसे बनाएं लौकी का जूस, रोज खाली पेट सुबह सेवन करने से मिलेंगे इतने गजब के फायदे

अंजीर के फायदे

बनी रहती है एनर्जी
अंजीर के सेवन से हमारे शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है। अंजीर में भरपूर मात्रा में विटामिन, सल्फर, क्लोरिन मौजूद होता है। जिससे हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। गर्मियों में कामकाजी लोगों को एनर्जी की बहुत जरूरत पड़ती है। इसलिए अंजीर का सेवन करना चाहिए

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
अंजीर का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अंजीर में मौजूद तत्व डायबिटीज को दूर करने में मदद करते है। साथ ही अंजीर की पत्तियों की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए मददगार होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को डाक्टर की सलाह के साथ अंजीर का सेवन करना चाहिए।

READ MORE: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई फायदे देगा ये जूस, इस समय करें रोजाना सेवन

कैंसर जैसी बीमारी से बचाने मददगार
अंजीर का सेवन कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाने का काम करती है। अंजीर में विशेष प्रकार के एंजाइम होते है। यह कैंसर सेल्स को प्रभावी रूप से नष्ट करने का काम करते है। इसलिए आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी से बच सकते है। रोज सुबह दो सूखी अंजीर का सेवन करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
अंजीर में भरपूर मात्रा में फ्लेवोनॉइड और पोटेशियम होते है। यह हमारे शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। अंजीर के सेवन से ब्लड प्रेशर की परेशानी कम की जा सकती है। हाई ब्लड प्रेशर में अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से परेशान है उन्हें अंजीर का सेवन करना चाहिए।

कब्ज और गैस जैसी समस्या होती है दूर
अंजीर के सेवन से गैस और कब्ज की समस्या से भी आराम मिलता है। खासकर पुरुष अगर रात में सोने से पहले अंजीर को दूध में मिलाकर खाते है तो गजब के फायदे मिलते है। कब्ज और गैस की समस्या से भी निजात मिलता है।

READ MORE: #Health_Tip: ऐसे करें अजवाइन का सेवन, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

पुरुष करें ऐसे सेवन
पुरुषों के लिए अंजीर बेहद फायदेमंद मानी जाती है। अंजीर में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल मौजूद होते है। यह ही वजह है कि ये एक पौष्टिक फल माना जाता है। अंजीर के सेवन से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ती है। पुरुषों को सूखी अंजीर खानी चाहिए। पुरुष अंजीर को दूध के साथ भी खा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!