रोज पिएं सेब का जूस, हेल्दी रहने के साथ मिलेंगे इतने फायदे

कोटा. यह तो आप ने सुना ही होगा की हर रोज एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते है। लेकिन कई लोग सेब खाने की जगह उसका जूस पीना पसंद करते है। सेब में हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद पोषक तत्व मौजूद होते है। जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते है। सेब का आप जूस बनाकर भी पी सकते है। सेब का जूस पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स की कमी नहीं होती। सेब के जूस का नियमित सेवन लीवर को साफ करने का भी काम करता है। यह शरीर में खून की कमी दूर करने और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट की मानें तो सेब का जूस कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने में भी कारगर है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हड्डियां मजबूत करने का भी काम करता है। अपने डाइट में हर रोज एक गिलास सेब का जूस शामिल करने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते है।

READ MORE: क्या आपको भी पसंद है पनीर खाना, तो जरूर जान ले इसे कच्चा खाने के फायदे

यह है फायदे

इम्यूनिटी करें मजबूत
सेब के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो जो हमारी इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही यह बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता भी देता है।

डिटॉक्स ड्रिंक का भी करता है काम
सेब के छिलके में पैक्टिन मौजूद होता है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है साथ ही सेब का जूस एसिडिटी / टॉक्सिन्स और लिवर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालने का भी काम करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है
सेब का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है। विटामिन ए आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही सेब के जूस के सेवन से आंखों से पानी आने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

हड्डियों होगी मजबूत
सेब के जूस में बोरोन, विटामिन सी, विटामिन डी और आयरन पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत करते है। साथ ही बता दें कि सेब में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है इसलिए रोज सुबह सेब खाएं या फिर जूस पिएं।

READ MORE: इम्यूनिटी बढ़ाकर रहना चाहते है फिट, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल किजिए यह फूड

कब्ज की परेशानी करे दूर
सेब के जूस का नियमित सेवन कब्ज जैसी परेशानी में भी मदद करता है। पेट साफ नहीं होने के प्रमुख कारणों में से एक है कब्ज की समस्या। सेब में पाए जाने वाला सोरबिटॉल कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है।

कैंसर का खतरा होत है कम
कैंसर और ट्यूमर जैसी घातक बीमारियों में भी सेब का जूस फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन कैंसर और ट्यूमर के खतरे को कम करने के साथ ही फेफड़ो में होने वाले कैंसर से लड़ने में भी बहुत कारगर माना जाता है।

दिल का रखें ख्याल
सेब के रस में पोटेशियम मौजूद होता है। जिसका नियमित सेवन ह्रदय के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब के रस में पाए जाना वाले एंटीऑक्सीडेंट, फ्लोवोनोइड और पॉलीफेनोल जैसे तत्व ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है।

कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल
सेब के जूस का हर रोज सेवन करने से ह्रदय स्वस्थ रहता है। साथ ही सेब का जूस कोलेस्ट्रॉल कम करने में बी बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में अधिक खराब कोलेस्ट्रॉल होने से ह्रदय की तमाम बीमारियां होती है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से सेब का जूस पिएं।

READ MORE: इम्यूनिटी बढ़ाकर कोरोना से बचाएगी यह चाय, आज से ही शुरू करें पीना

अस्थमा में मददगार
सेब के जूस में फ्लेवोनॉयड सुपर एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारे शरीर को अस्थमा से बचाव की क्षमता देता है। यह फेफड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है साथ ही उसे सही रूप में काम करने में भी मदद करता है। रोजाना सेब के जूस का सेवन करने से मनचाहे परिणाम मिलसकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!