Corona Virus: फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते दिन 48,786 नए पॉजिटिव मिले, 1,005 मरीजों की मौत

TISMedia@कोटा. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की कम हुई रफ्तार एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। देश में लगातार आज दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के नए पॉजिटिव में इजाफा आया है। देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 48 हजार 786 नए मामले सामने आए है। बता दें इससे पहले मंगलवार को 45 हजार 951 और सोमवार को 37 हजार 566 नए कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए थे। हालांकि इस दौरान देश में 61 हजार 588 मरीज स्वस्थ भी हुए।
कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी जानकारी के मुताबिक देश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 48 हजार 786 नए पॉजिटिव सामने आए है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3 करोड़ 4 लाख 11 हजार 634 हो चुके है। इस बीच देश में 61 हजार 588 मरीज कोरोना संक्रमण से जीत हासिल कर स्वस्थ हुए। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 2 करोड़ 94 लाख 88 हजार 918 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके है। इस दौरान देश में कोरोना संक्रमण से 1 हजार 5 मरीजों ने दम तोड़ा। जिन्हें मिलाकर देश में अब तक कुल 3 लाख 99 हजार 459 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सक्रिय मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 5 लाख 23 हजार 257 हो गई है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे मरीजों की दर 96.97 प्रतिशत और सक्रिय मरीजों की दर 1.72 फीसदी हो गई है। जबकि मृत्युदर 1.31 प्रतिशत है।
READ MORE: टू व्हीलर के प्लास्टिक के पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, 1 घंटे की मशक्कत से पाया काबू
कुल वैक्सीनेशन और जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक 41 करोड़ 20 लाख 21 हजार 494 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 19 लाख 21 हजार 450 नमूनों की जांच बुधवार को की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक इस दौरान देश में 27 लाख 60 हजार 345 वैक्सीन की डोज लगाई गई है। जिसके साथ ही देश में 27 करोड़ 60 लाख 99 हजार 880 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 5 करोड़ 96 लाख 16 हजार 139 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।









